facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Play में 20 फीसदी हिस्सा वापस लेने के लिए टाटा समूह की टेमासेक से वार्ता

Advertisement

Tata Play टेलीविजन और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) ऐप्स के लिए एक सदस्यता आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है। पूरे भारत में इसके 2.3 करोड़ कनेक्शन हैं।

Last Updated- October 05, 2023 | 9:45 PM IST
Tata Group said to be in advanced talks for Temasek's Tata Play stake

देश का दिग्गज औद्योगिक समूह टाटा अपने मनोरंजन प्लेटफॉर्म टाटा प्ले में एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी वापस खरीदने के लिए टेमासेक होल्डिंग्स के साथ शुरुआती चरण की बातचीत कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, इसकी पुष्टि करने के लिए टाटा समूह ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुरोध का जवाब नहीं दिया और टेमासेक ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया। खबर में बताया गया है कि हालांकि चर्चा चल रही है मगर यह सौदा पूरा होगा या नहीं यह निश्चित नहीं है।

ब्लूमबर्ग न्यूज ने जुलाई में ही खबर दी थी कि टाटा समूह टेमासेक की हिस्सेदारी वापस खरीदने की पेशकश पर विचार कर रहा है क्योंकि समूह टाटा प्ले के लिए संभावित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश में देरी पर विचार कर रहा था।

टाटा प्ले टेलीविजन और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) ऐप्स के लिए एक सदस्यता आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है। पूरे भारत में इसके 2.3 करोड़ कनेक्शन हैं।

जानकारी सार्वजनिक नहीं होने के कारण नाम नहीं छापने की शर्त पर लोगों ने कहा कि भारतीय समूह और सिंगापुर के सरकारी निवेशक टाटा प्ले लिमिटेड में लगभग 20 फीसदी की हिस्सेदारी के बारे में चर्चा के अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि टाटा समूह संभावित रूप से उस प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है जिसे पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह अपने प्रमुख निजी इक्विटी फंड टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड द्वारा रखी गई हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि चर्चा चल रही है और अभी यह निश्चित नहीं है कि टेमासेक और टाटा प्ले किसी सौदे पर आगे बढ़ेंगे। टाटा समूह के प्रतिनिधि ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की जबकि टेमासेक के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement