facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Air India में बड़े बदलाव की तैयारी, टाटा समूह ने मैकिंजी से मिलाया हाथ; कंपनी को फिर से खड़ा करने पर मंथन

Advertisement

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया में बड़े सुधार की तैयारी, टाटा समूह ने मैकिंजी के साथ मिलकर कंपनी के पुनरुद्धार की रणनीति पर काम शुरू किया।

Last Updated- June 16, 2025 | 10:14 PM IST
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एयर इंडिया में आमूल बदलाव के लिए  टाटा समूह सलाहकार क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज मैकिंजी ऐंड कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है। पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुई घातक दुर्घटना के बाद विमानन कंपनी अपने सबसे गंभीर संकट से जूझ रही है। मामले से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जानकार सूत्र के अनुसार टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने विमानन कंपनी के पुनरुद्धार की रणनीति बनाने के लिए सप्ताहांत के दौरान मुंबई में मैकिंजी के वरिष्ठ पार्टनर विवेक पंडित से मुलाकात की। एयर इंडिया द्वारा संचालित लंदन जाने वाले बोइंग ड्रीमलाइनर के उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिन उपरांत यह मुलाकात हुई है। इस हादसे में 241 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे। केवल एक ही यात्री जीवित बच पाया।

सूत्र ने बताया कि चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के प्रमुख अधिकारियों के साथ आंतरिक परामर्श भी किया, जिनमें टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के निदेशक मंडल के निदेशक भी शामिल थे। 

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement