facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tata Group Share: रॉकेट बने टाटा ग्रुप के शेयर, 32 लाख करोड़ के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा मार्केट कैप

मूडीज को उम्मीद है कि टीएमएल के सभी व्यवसाय एक संतुलित वित्तीय नीति बनाए रखते हुए अपनी रणनीतिक ग्रोथ से जुड़ी प्राथमिकताओं को जारी रखना जारी रखेंगे

Last Updated- March 08, 2024 | 11:41 AM IST
Tata Group

Tata Group Share इस समय पंख लगा कर उड़ते नजर आ रहे हैं। कारण है टाटा ग्रुप से जुड़ी दो बड़ी खबरें जिन्होंने समूह की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी ला दी है। पहली खबर है टाटा मोटर्स के डीमर्ज की और दूसरी खबर है कि जल्द ही टाटा सन्स का आईपीओ बाजार में आने वाला है।

टाटा सन्स की लिस्टिंग की खबर ने बाजार में टाटा समूह के लिए काफी पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाया है। महज 9 कारोबारी दिनों में टाटा ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप अब 32 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है।

इस हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर टाटा के शेयर

टाटा ग्रुप की लिस्टेड 18 कंपनियों में से 17 के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। तो वहीं ग्रुप की सात कंपनियों के शेयर ऐसे है जो रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे हैं।

टाटा ग्रुप के सात स्टॉक्स- टाटा स्टील, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा कम्यूनिकेशंस, टाटा केमिकल्स, टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ऑफ गोवा लिमिटेड (ACGL) गुरुवार को इंट्रा-डे में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।

Moody’s ने टाटा मोटर्स की रेटिंग BA3 पर रखी बरकरार

रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने टाटा मोटर्स की रेटिंग को बीए3 पर बरकरार रखा है। मूडीज ने आउटलुक को भी पॉजिटिव बनाए रखा है।

Moody’s ने यह रेटिंग टाटा मोटर्स के कारोबार को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने की मंजूरी देने के बाद दी है।

बता दें कि टाटा मोटर्स डीमर्जर के माध्यम से आने वाले समय में कमर्शियल व्हीकल बिजनेस और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को अलग करेगी। मूडीज ने कंपनी को लेकर आउटलुक भी पॉजिटिव रखा है।

Moody’s ने कहा- रेटिंग अपग्रेड को लेकर सकारात्मक माहौल

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि Moody’s के पॉजिटिव आउलुक से यह बात साफ है कि टाटा मोटर्स की रेटिंग अपग्रेड को लेकर सकारात्मक माहौल है भले ही कंपनी का डीमर्जर हो या न हो।

मूडीज को उम्मीद है कि टीएमएल के सभी व्यवसाय एक संतुलित वित्तीय नीति बनाए रखते हुए अपनी रणनीतिक ग्रोथ से जुड़ी प्राथमिकताओं को जारी रखना जारी रखेंगे, जो मार्च 2025 तक नेट-जीरो ऑटोमोटिव डेट को हासिल कर सके।

मूडीज के वाइस प्रेसीडेंट कौस्तुभ चौबल ने कहा, “0.5 मिलियन से कम की यूनिट बिक्री, लगभग 9 बिलियन अमरीकी डालर का रेवेन्यू और लगभग 8 प्रतिशत EBITA मार्जिन के साथ, टीएमएल के सीवी परिचालन से Ba3 CFR (कॉर्पोरेट परिवार रेटिंग) के लिए काफी मजबूत क्रेडिट मेट्रिक्स के साथ पर्याप्त कैश फ्लो उत्पन्न होने की संभावना है।

First Published - March 8, 2024 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट