facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group Shares: टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में करीब 10 प्रतिशत की तेजी

Advertisement

टाटा टेक्नोलॉजीज, रैलिस इंडिया, नेल्को, तेजस नेटवर्क्स, ताजजीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और इंडियन होटल्स एंड कंपनी के शेयर में भी तेजी आई।

Last Updated- October 10, 2024 | 12:44 PM IST
Tata Group
Representative image

टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में बृहस्पतिवार को 10 प्रतिशत तक की तेजी आई। टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘ निवेशक टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर और इंडियन होटल्स जैसे शेयरों को खरीदकर रतन टाटा और उनके द्वारा निर्मित महान कॉर्पोरेट साम्राज्य को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रतन टाटा ने समूह की वृद्धि को आगे बढ़ाते हुए भारत की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लाखों साधारण निवेशकों को इस महान व्यक्ति के दृष्टिकोण से लाभ मिला।’’ सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़कर 83.77 रुपये पर, टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 प्रतिशत बढ़कर 7,867.80 रुपये पर, टाटा पावर का शेयर 2.56 प्रतिशत बढ़कर 472.70 रुपये पर पहुंच गया।

टाटा टेक्नोलॉजीज, रैलिस इंडिया, नेल्को, तेजस नेटवर्क्स, ताजजीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और इंडियन होटल्स एंड कंपनी के शेयर में भी तेजी आई।

वहीं बीएसई सेंसेक्स पर टाटा स्टील का शेयर 0.91 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.84 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 0.21 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 0.17 प्रतिशत, वोल्टास का शेयर 0.24 प्रतिशत और ऑटोमोटिव स्टैम्पलिंग्स एंड असेंबलीज का शेयर 0.23 प्रतिशत चढ़ा।

हालांकि, टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट का शेयर 0.90 प्रतिशत गिरकर 8,146.35 रुपये पर, टाइटन का शेयर 0.81 प्रतिशत गिरकर 3,465.80 रुपये और टाटा मोटर्स का शेयर 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 935.35 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को दोपहर के कारोबार में 198.28 अंक या 0.24 प्रतिशत उछलकर 81,665.38 अंक पर रहा।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 12:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement