facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS नाशिक मामले पर टाटा ग्रुप सख्त: यौन उत्पीड़न आरोपों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान

Advertisement

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि टाटा समूह अपने कर्मचारियों द्वारा किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या दुर्व्यवहार को कतई बरदाश्त नहीं करती है

Last Updated- April 13, 2026 | 11:22 PM IST
N. Chandrasekaran
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि टाटा समूह अपने कर्मचारियों द्वारा किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या दुर्व्यवहार को कतई बरदाश्त नहीं करती है। यह बात टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नाशिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न के एक गंभीर आरोप के बाद कही गई है।

उन्होंने कहा, ‘टाटा ग्रुप अपने कर्मचारियों द्वारा किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है। तथ्यों का पता लगाने और इस स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान करने के लिए पूरी जांच चल रही है।’

उन्होंने टीसीएस नाशिक में लगे आरोपों को ‘बेहद चिंताजनक और दुखद’ बताया। चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि टीसीएस की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यम इस जांच का नेतृत्व करेंगी।

उन्होंने बयान में कहा, ‘दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जरूरी प्रक्रिया में सुधार या सुधारात्मक उपायों को तुरंत लागू किया जाएगा तथा सख्ती से पालन करवाया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटना को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है और कंपनी चल रही जांच में पूरा सहयोग दे रही है।’

कंपनी ने इस घटना के आरोपी सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। खबरों के अनुसार नाशिक कार्यालय में एचआर मैनेजर सहित सात कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

पिछले हफ्ते पुलिस ने शिकायतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी में आठ महिला कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement
First Published - April 13, 2026 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement