facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group देश में बनाएगी सेमीकंडक्टर, करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये का होगा निवेश

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:10 AM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

टाटा ग्रुप अब देश में अगले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन शुरू करेगा। इस बारे में टाटा संस के टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन एक इंटरव्यू में जानकारी दी है। जापान के बिजनेस अखबार निक्केई एशिया को दिए एक इंटरव्यू में चंद्रशेखरन ने कहा, ‘टाटा ग्रुप देश में नमक से लेकर स्टील तक बनाता है, ऐसे में टाटा ग्रुप अगर सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन करने लग जाएगा तो ग्लोबल लेवल पर चिप की सप्लाई चेन का एक अहम हिस्सा बनने में देश को काफी मदद मिल सकती है। टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे क्षेत्रों में कुछ और नए बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रही है।’

बता दें कि टाटा ग्रुप की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स देश में सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन करेगी। टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के तहत सेमीकंडक्टर एसेम्बली टेस्टिंग बिजनेस शुरू देश में शुरू करने की योजना पर टाटा ग्रुप विचार कर रहा है। गौरतलब है कि टाटा ग्रुप ने साल 2020 में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया था।

सेमीकंडक्टर के प्रोडेक्शन को लेकर चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि इस बारे में लेकर अलग-अलग एंटिटी से बातचीत जारी है। अखबार को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, एन चंद्रेशेखरन ने अपने इंटरव्यू में इस बात की भी जानकारी दी कि एक अपस्ट्रीम चिप फैब्रिकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जा सकता है। एन चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा ग्रुप्स ने अगले 5 सालों में 90 अरब डॉलर का निवेश (करीब 7.4 लाख करोड़ रुपए) की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement