facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Housing अगले 2-3 साल में 16,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी : CEO

Advertisement

TRIL टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। टाटा हाउसिंग TRIL का अंग है।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:45 PM IST
34% of Delhi-NCR homes listed for sale currently are priced over Rs 10 cr luxury housing sales surge

टाटा हाउसिंग अगले दो-तीन साल में एक करोड़ वर्गफुट क्षेत्रफल की कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं से 16,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

संजय दत्त भारतीय आवास बाजार को लेकर आशान्वित

टाटा रियल्टी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (TRIL) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) संजय दत्त भारतीय आवास बाजार को लेकर आशान्वित नजर आए। उन्होंने कहा कि कंपनी इस बढ़ी मांग का लाभ उठाने के लिए कई परियोजनाएं लाएगी। उन्होंने कहा, “हम विभिन्न शहरों में एक करोड़ वर्गफुट में आवासीय परियोजनाएं लाएंगे, जिनसे लगभग 16,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटने की उम्मीद है।”

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलूरु शहर में आएंगी परियोजना

TRIL टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। टाटा हाउसिंग TRIL का अंग है। दत्त ने कहा कि इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) और बेंगलूरु में होंगी। टाटा हाउसिंग अन्य शहरों में भी परियोजनाएं लाएगी और मालदीव के माले में दूसरी परियोजना लाएगी।

दत्त ने कहा, “इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं अगले 24 माह के अंदर आएंगी। हम प्लॉट, विला और अपार्टमेंट भी पेश करेंगे।” उन्होंने कहा कि कंपनी एमएस रमय्या रिएल्टी एलएलपी के साथ संयुक्त उद्यम के तहत 140 एकड़ क्षेत्र में एक टाउनशिप परियोजना विकसित कर रही है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 7:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement