facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा मोटर्स की अहम बैठक 14 नवंबर को, सितंबर तिमाही के नतीजों पर होगी चर्चा

Advertisement

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 14 नवंबर को बोर्ड बैठक में Q2 और H1FY26 के नतीजे घोषित करेगी, साथ ही नए TMLCV शेयर की लिस्टिंग पर भी अपडेट देगी।

Last Updated- November 05, 2025 | 2:22 PM IST
Tata Motors
Representative Image

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Limited) ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को आयोजित होगी। इस बैठक में कंपनी सितंबर तिमाही (Q2FY26) और पहली छमाही (H1FY26) के वित्तीय प्रदर्शन पर चर्चा करेगी। बैठक के बाद निवेशकों और एनालिस्ट्स के लिए एक कॉन्फ्रेंस कॉल भी आयोजित की जाएगी।

कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट ने यह भी बताया कि उसकी कमर्शियल व्हीकल्स सब्सिडियरी का नाम बदलकर अब Tata Motors Ltd. कर दिया गया है। यह बदलाव कंपनी के री-स्ट्रक्चरिंग और डीमर्जर प्रक्रिया का हिस्सा है। निवेशकों की नजर अब नए Tata Motors Commercial Vehicles शेयर की लिस्टिंग डेट पर भी टिकी है, जो इस महीने घोषित होने की उम्मीद है।

बैठक में मुख्य चर्चा के मुद्दे:

1. ऑडिटेड स्टैंडअलोन फाइनेंशियल रिजल्ट्स: केवल Tata Motors Passenger Vehicles के अपने कारोबार के परिणाम।
2. अनऑडिटेड कंसॉलिडेटेड रिजल्ट्स (लिमिटेड रिव्यू के साथ): कंपनी की सभी सहायक कंपनियों और संयुक्त कारोबार के नतीजे। ये नतीजे BSE और NSE दोनों पर घोषित किए जाएंगे।

कंपनी ने यह भी बताया कि SEBI के Insider Trading Regulations के तहत ट्रेडिंग विंडो पहले ही 24 सितंबर 2025 से बंद कर दी गई है और यह नतीजों की घोषणा के 48 घंटे पूरे होने तक बंद रहेगी। इस दौरान टाटा मोटर्स के  डायरेक्टर्स और इनसाइडर कर्मचारी, कंपनी के शेयरों में कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

बैठक के बाद आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट निवेशकों और एनालिस्ट्स के साथ कंपनी के प्रदर्शन, सेगमेंट ग्रोथ और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेगा। यह कॉल उसी दिन कंपनी की वेबसाइट cars.tatamotors.com पर उपलब्ध होगी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का प्रदर्शन भारत के पैसेंजर वाहन बाजार की स्थिति का अहम संकेतक माना जाता है। कंपनी के Nexon EV, Punch और Harrierजैसे इलेक्ट्रिक और SUV मॉडल्स की बिक्री हाल के महीनों में मजबूत रही है। अब बाजार की नजर फेस्टिव सीजन की बिक्री के रेवेन्यू और मार्जिन पर पड़ेगी।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement