facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors लाई हाईड्रोजन से चलने वाले ट्रक, इन तीन रूटों पर भरेगी फर्राटा

Advertisement

ग्लोबल ऑटो एक्सपो में, टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा ऑपरेट होने वाले ट्रक की पहली झलक दिखाई थी।

Last Updated- January 20, 2025 | 5:08 PM IST
hydrogen trucks India

देश की दिग्गज ऑटोमेकर टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने ट्रकों को हाइड्रोजन (Hydrogen) से सड़कों पर दौड़ाने की योजना बनाई है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि टाटा मोटर्स हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन (hydrogen internal combustion engines) से चलने वाले ट्रकों को मार्च तिमाही में शुरुआती स्तर पर सड़कों पर उतारेगी।

नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत, टाटा मोटर्स पायलट प्रोजेक्ट के तहत IOCL के साथ मिलकर 18 महीने के लिए तीन मार्गों पर ट्रक चलाएगी। ग्लोबल ऑटो एक्सपो में, टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा ऑपरेट होने वाले ट्रक की पहली झलक दिखाई थी।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन (hydrogen internal combustion engine) और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (fuel cell electric vehicles) के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन वाले ट्रक इसी तिमाही से सड़कों पर नजर आने लगेंगे। इसे तीन मार्गों मुंबई-पुणे, जमशेदपुर-कलिंगनगर और मुंबई-अहमदाबाद पर चलाया जाएगा।

Also read: Zomato Q3 Results: जोमैटो को तगड़ा झटका, मुनाफा 57% गिरा, शेयर धड़ाम

वाघ ने बताया कि शुरुआती स्तर पर जो अनुभव हासिल होगा उसका इस्तेमाल उत्पाद को बेहतर बनाने के साथ-साथ हाइड्रोजन ईंधन के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 से इतर शुक्रवार को यह बात की।

वाद्य ने कहा, ‘‘हमारे पास पहले से ही 15 इलेक्ट्रिक ईंधन सेल बसें हैं जो आईओसीएल (इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ मिलकर 10 महीने से अधिक समय से चलाई जा रही हैं। ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के संबंध में मूल्य श्रृंखला पर बहुत काम हो रहा है।’’

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement