facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors के कमर्शियल वाहन 2 फीसदी तक होंगे महंगे, इस तारीख से लागू होंगी नई कीमतें; शेयरों में जबरदस्त उछाल

Advertisement

इसी साल जनवरी महीने में Tata Motors ने अपने कमर्शियल वाहनों (CV) के दाम 3 फीसदी तक बढ़ाए थे। इस लिहाज से कंपनी की तरफ से यह अब तक का साल का दूसरा इजाफा है।

Last Updated- March 07, 2024 | 5:10 PM IST
Tata Motors CV Order

Tata Group की वाहन बनाने और बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आज अपने वाणिज्यिक वाहनों (commercial vehicles) की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि 1 अप्रैल, 2024 से उसके कमर्शियल वाहनों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ जाएंगे।

गौरतलब है कि इसी सास, जनवरी महीने में टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों (CV) के दाम 3 फीसदी तक बढ़ाए थे। इस लिहाज से कंपनी की तरफ से यह अब तक का साल का दूसरा इजाफा है।

क्या है Tata Motors के वाहनों की कीमत बढ़ने की वजह?

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह पिछली इनपुट लागतों की असर की भरपाई करना चाहती है, इसलिए कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। यह कीमतें अलग-अलग मॉडल के मुताबिक, अलग-अलग लागू होंगी।

रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने बुधवार को कहा कि कमर्शियल व्हीकल अपने लोन को आसानी से पूरा करने के लिए पर्याप्त आय और कैश फ्लो जनरेट करेगी।

इस बीच, आज ही के दिन फाडा ( Federation of Automobile Dealers Associations-FADA) ने डेटा रिलीज कर बताया है कि फरवरी महीने में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 5 फीसदी बढ़ी है। इस सेगमेंट के वाहनों की बिक्री फरवरी में 88,367 रही, जबकि जनवरी 2024 में यह 84,337 यूनिट थी।

Tata Motors के कौन-कौन से वाहन आते हैं कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ?

भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरर टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों में ट्रक, बस, वैन, स्मॉल ट्रक्स-जो थोड़े सामानों को लाने-ले जाने का काम करती है यानी पिक अप्स (pick-ups), जैसे वाहन शामिल हैं। टाटा मोटर्स की तरफ से 1 अप्रैल को इन सभी वाहनों के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। हालांकि, कीमत की बढ़ोतरी वाहनों के अनुसार ही होगी।

आगे का क्या है प्लान?

इस सप्ताह की शुरुआत में, टाटा मोटर्स ने कहा था कि वह अपने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के बिजनेस को अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट से अलग करेगी। इससे टाटा मोटर्स की व्हीकल सेगमेंट की दो लिस्टेड कंपनियां हो जाएंगी, यानी इनका डीमर्जर होगा। 

चढ़े शेयर

टाटा मोटर्स के शेयरों में आज शानदार उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर NSE पर 2 फीसदी की उछाल के साथ 1,038 रुपये पर बंद हुए। इसके शेयर आज NSE के टॉप परफॉर्मिंद स्टॉक्स की लिस्ट में भी शामिल रहे।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement