facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्री वाहनों से अलग होकर नए सफर पर टाटा मोटर्स CV, चेयरमैन चंद्रशेखरन ने बताया भविष्य का प्लान

Advertisement

पैसेंजर व्हीकल बिजनेस से अलग होने के बाद टाटा मोटर्स का कमर्शल व्हीकल कारोबार ईवी, एआई और इवेको के अधिग्रहण के साथ वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है

Last Updated- June 06, 2026 | 1:42 AM IST
N Chandrasekaran
टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन | फाइल फोटो

टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज कहा कि कंपनी का वाणिज्यिक वाहन कारोबार यात्री वाहन परिचालन के अलग होने के बाद वृद्धि के नए चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, बाजार का उतार-चढ़ाव और उद्योग में आने वाली अड़चनें चुनौतियां पेश करती रहेंगी।

चंद्रशेखरन ने टाटा मोटर्स कमर्शल व्हीकल्स की ‘नैशनल डीलर्स कॉन्फ्रेंस 2026’ में डीलरों से कहा, ‘चुनौतियां होंगी – भू-राजनीतिक बदलाव, बाजार का उतार-चढ़ाव और रुकावटें। लेकिन सही क्षमता, मानसिकता और मजबूती के साथ हम इनसे पार पा लेंगे।’

कारोबार अलग करने को ‘महत्त्वपूर्ण उपलब्धि’ बताते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि इस विभाजन से दोनों कारोबारों को स्वतंत्र रणनीतियों और वृद्धि का रास्ता अपनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन, दोनों कारोबार की साझा विरासत थी, लेकिन उनके लिए अलग-अलग प्रौद्योगिकियों, पूंजी संरचनाओं और ग्राहक दृष्टिकोण की आवश्यकता थी।

भविष्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने टाटा मोटर्स सीवी द्वारा इलेक्ट्रिक परिवहन, हाइड्रोजन-संचालित प्रौद्योगिकियों, कनेक्टेड वाहनों और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित परिवर्तन पर ध्यान देने का खाका पेश किया। उन्होंने कहा, ‘हम प्रौद्योगिकी और नवाचार की अगुआई करना चाहते हैं।’ साथ ही कहा कि कंपनी अनुसंधान और विकास (आरऐंडडी) में आक्रामक निवेश जारी रखेगी।

चंद्रशेखरन ने इवेको के प्रस्तावित अधिग्रहण पर भी प्रकाश डाला। नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद इसके वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह सौदा आधुनिक प्रौद्योगिकियों तक पहुंच प्रदान करेगा, वैश्विक बाजार पहुंच का बढ़ाएगा और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में वाहन क्षमताओं को मजबूत करेगा। टाटा मोटर्स और इवेको मिलकर दुनिया की शीर्ष चार वाणिज्यिक वाहन कंपनियों में शामिल हो सकती हैं।

चेयरमैन ने कहा कि टाटा मोटर्स सीवी का पोर्टफोलियो अब विविध क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिसमें भारी ट्रक, मझोले और हल्के वाणिज्यिक वाहनो, बस, परिवहन समाधान, डिजिटल कारोबार और अंतरराष्ट्रीय परिचालन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले तीन से चार वर्षों के दौरान दमदार बिक्री वृद्धि और बड़ी वैश्विक मौजूदगी की उम्मीद कर रही है।

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 1:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement