facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors: तय किया घाटे से मुनाफे का सफर, जानिए फिर क्यों EV कारोबार में हिस्सेदारी बेच रही टाटा मोटर्स

Advertisement

कंपनी की योजना EV कारोबार में सीमित हिस्सेदारी बेचने की है। इसके लिए टाटा मोटर्स कई निवेशकों से बात कर रही है।

Last Updated- February 23, 2023 | 6:13 PM IST
Tata Motors

घाटे से मुनाफे तक का सफर तय करने के बाद टाटा मोटर्स अपने EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कारोबार में हिस्सा बिक्री की योजना पर काम कर रही है। इकॉनोमिक टाइम्स (ET) ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।

इकॉनोमिक टाइम्स ने गुरुवार को सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कारोबार में हिस्सेदारी बिक्री के माध्यम से 1 अरब डॉलर की रकम जुटाने के लिए सॉवरेन वेल्थ फंड और निजी इक्विटी निवेशकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

कंपनी की योजना EV कारोबार में सीमित हिस्सेदारी बेचने की है। इसके लिए टाटा मोटर्स कई निवेशकों से बात कर रही है। पिछले कुछ समय से कंपनी कर्ज का बोझ घटाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी EV कारोबार में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। स्टैंडअलोन आधार पर टाटा मोटर्स का टारगेट नेट प्रॉफिट को शून्य पर लाना है।

यह भी पढ़ें : Flipkart में 4,5000 कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी तनख्वाह, कंपनी ने कहा इस साल अनिश्चित है माहौल

EV कारोबार में हिस्सेदारी बेचने के लिए कंपनी कई निवेशकों से बातचीत कर रही है। इन फंड और निवेशकों में संयुक्त अरब अमीरात स्थित अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (ADIA) और मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी, सऊदी अरब मुख्यालय सार्वजनिक निवेश कोष, सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स और केकेआर और जनरल अटलांटिक शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement