facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors Demerger: Moody’s ने कंपनी की रेटिंग पर दिया बड़ा अपडेट, डीमर्जर को लेकर कही ये बात

Advertisement

Moody's इन्वेस्टर्स सर्विस ने एक बयान में कहा, मूडीज ने टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) की बीए3 सीनियर अनसिक्योर्ड इंस्ट्रूमेंट रेटिंग की भी पुष्टि की है।

Last Updated- March 07, 2024 | 12:54 PM IST
Tata Motors- टाटा मोटर्स
Representative Image

Tata Motors Demerger: रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने टाटा मोटर्स की रेटिंग को बीए3 पर बरकरार रखा है। मूडीज ने आउटलुक को भी पॉजिटिव बनाए रखा है।

Moody’s ने यह रेटिंग टाटा मोटर्स के कारोबार को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने की मंजूरी देने के बाद दी है।

बता दें कि टाटा मोटर्स डीमर्जर के माध्यम से आने वाले समय में कमर्शियल व्हीकल बिजनेस और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को अलग करेगी। मूडीज ने कंपनी को लेकर आउटलुक भी पॉजिटिव रखा है।

यह भी पढ़ें: भारत के दिमाग से दुनिया भर में चलेगी फोर्ड की AI, देश में भर्तियों पर जोर

Moody’s ने कही ये बात

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि Moody’s के पॉजिटिव आउलुक से यह बात साफ है कि टाटा मोटर्स की रेटिंग अपग्रेड को लेकर सकारात्मक माहौल है भले ही कंपनी का डीमर्जर हो या न हो।

मूडीज को उम्मीद है कि टीएमएल के सभी व्यवसाय एक संतुलित वित्तीय नीति बनाए रखते हुए अपनी रणनीतिक ग्रोथ से जुड़ी प्राथमिकताओं को जारी रखना जारी रखेंगे, जो मार्च 2025 तक नेट-जीरो ऑटोमोटिव डेट को हासिल कर सके।

मूडीज के वाइस प्रेसीडेंट कौस्तुभ चौबल ने कहा, “0.5 मिलियन से कम की यूनिट बिक्री, लगभग 9 बिलियन अमरीकी डालर का रेवेन्यू और लगभग 8 प्रतिशत EBITA मार्जिन के साथ, टीएमएल के सीवी परिचालन से Ba3 CFR (कॉर्पोरेट परिवार रेटिंग) के लिए काफी मजबूत क्रेडिट मेट्रिक्स के साथ पर्याप्त कैश फ्लो उत्पन्न होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Stock Market Update: नए ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, Sensex 74000 के पार, Nifty 22500 के ऊपर

शेयर प्राइस

गुरुवार को Tata Motors के स्टॉक में 0.79 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। इस समय कंपनी का शेयर प्राइस 1,025.65 के स्तर पर है। जबकि बुधवार को टाटा मोटर्स का स्टॉक करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ 1018 के स्तर पर बंद हुआ है।

डीमर्जर को लेकर कंपनी ने क्या दी जानकारी

शेयर बाजारों को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में विलय करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement