facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

टाटा मोटर्स फाइनैंस का टाटा कैपिटल के साथ होगा विलय

Advertisement

टाटा मोटर्स की विलय वाली कंपनी में 4.7% हिस्सेदारी होगी

Last Updated- June 04, 2024 | 10:44 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल और टाटा मोटर्स फाइनैंस के निदेशक मंडल ने एनसीएलटी की व्यवस्था योजना के जरिये टाटा मोटर्स फिन के टाटा कैपिटल के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। टाटा मोटर्स ने आज यह जानकारी दी। इस विलय के लिए टाटा कैपिटल (टीसीएल) टाटा मोटर्स (टीएमएफएल) के शेयरधारकों को अपने इक्विटी शेयर जारी करेगी।

परिणामस्वरूप वाहन कंपनी के पास विलय वाली कंपनी में प्रभावी रूप से 4.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। टाटा मोटर्स अपनी 100 प्रतिशत सहायक कंपनी टीएमएफ होल्डिंग्स लिमिटेड के जरिये अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदारी रखेगी जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास पंजीकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-कोर निवेश कंपनी (एनबीएफसी-सीआईसी) है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि यह लेन-देन टीएमएल के गैर-कोर कारोबारों से बाहर निकलने और उभरती प्रौद्योगिकियों तथा उत्पादों पर अपने पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित करने के घोषित उद्देश्य के अनुरूप है। टाटा मोटर्स ने कहा कि यह विलय पूरा होने में नौ से 12 महीने लगेंगे। इसका टाटा मोटर्स फाइनैंस के ग्राहकों या ऋणदाआतों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement