facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tata Motors पर लगा 25 करोड़ रुपये का जुर्माना, टैक्स चोरी का आरोप

Advertisement

Tata Motors पर कर चोरी और गलत तरीके से टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने का आरोप है।

Last Updated- May 01, 2024 | 4:38 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स लिमिटेड पर कर चोरी और गलत तरीके से टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है। कंपनी को विभाग द्वारा इस गलती के लिए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि लगभग 25 करोड़ रुपये है, जिसमें ब्याज भी शामिल है। यह आदेश बिक्री कर अधिकारी वर्ग II / AVTO वार्ड 204, जोन 11, दिल्ली द्वारा 30 अप्रैल, 2024 को जारी किया गया था।

टाटा मोटर्स को यह आदेश 1 मई, 2024 को प्राप्त हुआ था। यह मामला CGST/ SGST अधिनियम, 2017 की धारा 73 के तहत आता है। इस बात की जानकारी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दी।

कुल मिलाकर टाटा मोटर्स को लगाए गए 25 करोड़ रुपये के कर जुर्माने में से 14 करोड़ 25 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर (91,415,704 रुपये ब्याज + 14,256,815 रुपये जुर्माना) भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि वो इस आदेश की समीक्षा कर रही है और जुर्माने के खिलाफ अपील दायर करेगी। साथ ही कंपनी का दावा है कि इस आदेश का उनके रोज़ के कार्यों और आर्थिक स्थिति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement