facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors देने जा रही बड़ा तोहफा! Dividend का ऐलान जल्द, ₹500 करोड़ जुटाने की बड़ी तैयारी

Advertisement

डिविडेंड की सिफारिश को कंपनी की 80वें एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

Last Updated- April 29, 2025 | 12:14 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा बहुत जल्द कर सकती है। कंपनी की बोर्ड बैठक 13 मई 2025 को होने वाली है, जिसमें चौथी तिमाही (Q4 FY2025) के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी और साथ ही डिविडेंड की सिफारिश भी की जाएगी।

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक मंगलवार, 13 मई 2025 को होगी जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और पूरे साल के ऑडिटेड रिजल्ट्स पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, यदि कोई डिविडेंड देना हो, तो उसकी सिफारिश की जाएगी।”

डिविडेंड की सिफारिश को कंपनी की 80वें एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की घोषणा भी रिजल्ट के साथ हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Defence stock पर उमड़े खरीदार, 2 दिन में 20% चढ़ा; डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट की उम्मीद से शेयर बने रॉकेट

डिविडेंड इतिहास और यील्ड

फिलहाल टाटा मोटर्स का डिविडेंड यील्ड 0.45% है, जो 1% से भी कम है। अगर कंपनी इस बार डिविडेंड देती है, तो यह FY2025 का पहला डिविडेंड ऐलान होगा। साल 2024 में टाटा मोटर्स ने प्रति शेयर ₹3 का स्पेशल डिविडेंड और ₹3 का फाइनल डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

फंड जुटाने की योजना

इसके अलावा, कंपनी 2 मई 2025 को एक और बोर्ड मीटिंग करेगी, जिसमें ₹500 करोड़ तक की राशि जुटाने की योजना पर विचार किया जाएगा। यह राशि प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी कर जुटाई जाएगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस फंड का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement