facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors ने ICICI बैंक के साथ मिलाया हाथ, EV डीलरों को मिलेगी यह सुविधा

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 6:48 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बिजली से चलने वाले अपने यात्री वाहनों के अधिकृत डीलरों को फाइनेंसिंग सॉल्यूशन की पेशकश के लिए आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ साझेदारी की है।

टाटा मोटर्स ने सोमवार को एक बयान में बताया कि इस साझेदारी के तहत आईसीआईसीआई बैंक डीजल और पेट्रोल मॉडल के लिए बैंक की ओर से दिए जाने वाले कर्ज के अतिरिक्त यात्री ईवी के अधिकृत डीलरों को बचे हुए माल के एवज में फाइनेंसिंग सॉल्यूशन की पेशकश करेगा।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हिकल लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के MD शैलेश चंद्र ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि इस साझेदारी के जरिए हम इलेक्ट्रिक वाहनों तक पहुंच को अधिक सुगम तथा इनकी खरीद प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए आसान तथा अच्छा अनुभव देने वाली बना सकेंगे।’

कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से इलेक्ट्रिक वाहनों के डीलर लचीली पुनर्भुगतान अवधि का लाभ उठा सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राकेश झा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग बहुत तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं के बीच पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement