facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors लाई EV का एकदम नया ढांचा, पेश की ‘acti.ev’

Advertisement

बॉर्न ईवी का मतलब ऐसे वाहनों से है, जो मौजूदा तेल-गैस इंजन वाले वाहनों के बजाय खास तौर पर पूरी तरह से ईवी के रूप में डिजाइन और निर्मित किए जाते हैं।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:09 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स ने पहला विशुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आर्किटेक्चर – एक्टी डॉट ईवी आज पेश किया। यह पंच, सिएरा, हैरियर और कर्व जैसे ईवी के भावी पोर्टफोलियो को आधार प्रदान करेगा। कंपनी के बयान में कहा गया है कि पंच डॉट ईवी इस विशुद्ध इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित पहला मॉडल होगा, जो कई बॉडी स्टाइल और आकार के साथ विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार करेगा।

एक्टी डॉट ईवी आर्किटेक्चर इले​​क्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (ईएमए) से अलग होगा, जिसे टाटा मोटर्स अविन्या कार मॉडल के विकास के लिए जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) से हासिल करेगी। टाटा मोटर्स की ईवी शाखा ने नवंबर 2022 में ईएमए के संबंध में जेएलआर के साथ लाइसेंस समझौता किया था। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को पंच डॉट ईवी के लिए बुकिंग शुरू की जो एक्टी डॉट ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित है। पंच.ईवी टाटा मोटर्स की पहली बॉर्न ईवी होगी।

बॉर्न ईवी का मतलब ऐसे वाहनों से है, जो मौजूदा तेल-गैस इंजन वाले वाहनों के बजाय खास तौर पर पूरी तरह से ईवी के रूप में डिजाइन और निर्मित किए जाते हैं। टाटा मोटर्स ईवी के मौजूदा मॉडल – टियागो, टिगोर और नेक्सॉन को मौजूदा तेल-गैस वाले मॉडल से लिया गया है।

साल 2023 भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए बेहतरीन वर्ष रहा। देश में करीब 90,000 से 1,00,000 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जिनमें 90 से 100 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement