facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors ने यात्री वाहनों को सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया, Maruti, Mahindra ने भी की प्रगति

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 12:47 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों को सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया है, जबकि मारुति सुजुकी इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भरोसा जताया है कि वे एक अप्रैल की समय सीमा से पहले अपने संबंधित उत्पादों में बदलाव कर लेंगे।

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय अपने उत्पादों को यूरो-6 उत्सर्जन मानदंडों के बराबर भारत स्टेज-6 के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इसके तहत चौपहिया यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को उत्सर्जन मानकों के अगले स्तर के अनुरूप बनाना होगा।

बीएस-6 उत्सर्जन मानदंड का दूसरा चरण एक अप्रैल से लागू होने वाला है। इन मानकों के लागू होने से कार की कीमतें भी बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि ऑटोमोबाइल कंपनियां पावरट्रेन में अतिरिक्त उपकरण जोड़ने के लिए निवेश कर रही हैं।

टाटा मोटर्स यात्री वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमारे वाहन तय समयसीमा से पहले ही फरवरी 2023 में बीएस-6 चरण दो उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बन चुके हैं। हमने बेहतर प्रदर्शन के साथ उत्पादों को उन्नत बनाया है, नयी प्रौद्योगिकी विशेषताओं को जोड़ा है और वाहनों की वारंटी बढ़ाई है।” उन्होंने कहा कि जहां तक कीमत का संबंध है, इस नियामक परिवर्तन से लागत में हुई बढ़ोतरी को फरवरी में घोषित मूल्य वृद्धि में आंशिक रूप से समाहित किया गया है।

चंद्रा ने कहा ,”बाकी हिस्सा अगली मूल्य वृद्धि में जोड़ा जा सकता है। इस बारे में किसी समयसीमा की पुष्टि नहीं कर सकते।”

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव प्रभाग के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार कंपनी के सभी मॉडल बीएस-6 चरण दो मानदंडों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ”बीएस-4 से बीएस-6 में परिवर्तन की लागत के मुकाबले इस बार लागत काफी कम है और इसे चरणबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।”

मारुति सुजुकी इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती ने कहा कि कंपनी एक स्वच्छ वातावरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तय समय पर बीएस-6 चरण दो में परिवर्तन को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुल 62 मॉडलों में 31 को बीएस-6 चरण दो में तय समय से करीब एक साल पहले ही परिवर्तित कर दिया था।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement