facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tata Motors ने कमर्शियल व्हीकल फंडिंग के लिए HDFC Bank के साथ की साझेदारी

Advertisement

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, दोनों कंपनियों ने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- December 07, 2023 | 2:28 PM IST
Tata Motors
Representative Image

टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों को डिजिटल वित्तपोषण समाधान मुहैया कराने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है।

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, दोनों कंपनियों ने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष एवं व्यापार प्रमुख (ट्रक) राजेश कौल ने कहा, ‘‘ यह साझेदारी नवीन डिजिटल समाधानों के जरिए ग्राहक अनुभव को बहेतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एचडीएफसी बैंक की विशेषज्ञता और पहुंच के साथ हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को वित्त विकल्पों की एक बेहतर श्रृंखला प्रदान करना है।’’ यह साझेदारी टाटा मोटर्स द्वारा पेश किए गए सभी वाणिज्यिक वाहनों के लिए होगी, जिसमें बस, ट्रक और छोटे वाणिज्यिक वाहन तथा ‘पिकअप’ वाहन शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक वाहन समूह) बालाजी वर्मा ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि वाहन वित्तपोषण तक पहुंच ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है। हम वाहन वित्तपोषण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement