facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

3 साल बाद टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी बढ़े

Advertisement

कंपनी ने कहा कि इस बीच अस्थायी कर्मचारियों की औसत संख्या वित्त वर्ष 23 में घटकर 36,082 कर्मचारी रह गई, जबकि वित्त वर्ष 22 में इन कर्मचारियों की संख्या 40,717 थी।

Last Updated- June 28, 2023 | 11:19 PM IST
Tata Motors

तीन साल तक गिरावट के बाद वर्ष 2022-23 (वित्त वर्ष 23) के दौरान टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 11.14 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 81,811 हो गई। मंगलवार रात जारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी ने कहा कि इस बीच अस्थायी कर्मचारियों की औसत संख्या वित्त वर्ष 23 में घटकर 36,082 कर्मचारी रह गई, जबकि वित्त वर्ष 22 में इन कर्मचारियों की संख्या 40,717 थी।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में हमारी कर्मचारी लागत 9.2 प्रतिशत तक बढ़कर 33,655 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 30,809 करोड़ रुपये थी। इसमें विदेशी मुद्रा (पॉउंड) का भारतीय रुपये पर असर भी शामिल है। वित्त वर्ष 23 में भारतीय रुपये की तुलना में पॉउंड में नरमी आई है।

जगुआर लैंड रोवर में कर्मचारी लागत वित्त वर्ष 23 के दौरान 6.2 प्रतिशत तक बढ़कर 24,502 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 22 में 23,058 करोड़ रुपये थी। कर्मचारियों औसत संख्या और वार्षिक वेतन वृद्धि की वजह से कर्मचारी लागत में यह इजाफा हुआ।

कंपनी के अनुसार वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी के वाणिज्यिक वाहन अनुभाग में कर्मचारी लागत 10.4 प्रतिशत तक बढ़कर 5,073 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement