facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors Q1 Results: दिग्गज वाहन कंपनी ने दर्ज किया 3,300 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा

Advertisement

Tata Motors का कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपये था

Last Updated- July 25, 2023 | 5:11 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मंगलवार को 30 जून, 2023 को समाप्त पहली तिमाही (Q1F24) में 3,300.65 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit) दर्ज किया।

टाटा मोटर्स ने फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q1F23) में 4,950.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा (consolidated net loss) दर्ज किया था।

परिचालन से समेकित राजस्व (Consolidated revenue from operations ) 1,01,528.49 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 71,227.76 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपये था।

मांग बढ़ने से मिला Tata Motors को फायदा 

मजबूत थोक मांग (wholesale demand) के कारण जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover- JLR) का राजस्व 57 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब पाउंड हो गया। इसके परिणामस्वरूप ब्याज और टैक्स से पहले की कमाई (Ebit) मार्जिन 1,300 आधार अंक (bps) बढ़कर 8.6 प्रतिशत हो गई।

BS-VI Phase 2 में बदलाव के कारण कमर्शियल वाहन की मात्रा पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत कम थी। हालांकि, कंपनी का एबिट मार्जिन 6.5 प्रतिशत (+370bps) तक सुधर गया क्योंकि कंपनी मांग बढ़ाने पर ज्यादा फोकस कर रही थी।

पैसेंजर वाहन (PV) बिजनेस में 11.1 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि देखी गई।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement