facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors की रणनीति में बदलाव, ब्रांड ‘एस’ के नए डीजल अवतार की होगी वापसी

Advertisement

टाटा मोटर्स को छोटे कमर्शियल वाहन-पिकअप श्रेणी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। FY25 में वॉल्यूम घटकर 4,93,000 रह गया। वित्त वर्ष 24 में यह संख्या 5,08,000 थी।

Last Updated- June 25, 2025 | 10:30 PM IST
Tata Motor mini truck 'Ace'

छोटे वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में बाजार हिस्सेदारी गंवा रही टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने लोकप्रिय ब्रैंड एस का नया डीजल मॉडल लाने की योजना बना रही है। इससे उसके मालिकों की कुल स्वामित्व लागत (टीसीओ) कम हो जाएगी।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने संवाददाताओं से कहा कि साल 2018 तक उनकी बिक्री में डीजल एस की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत होती थी। उन्होंने कहा, ‘बीएस 6 उत्सर्जन नियमों के बाद तकनीक से जुड़ी लागत बढ़ गई और ग्राहक डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) का उपयोग करने को इच्छुक नहीं है जिससे यह श्रेणी काफी हद कमजोर पड़ गई। लोगों ने तिपहिया वाहनों का रुख किया जिनमें उत्सर्जन के नरम नियम हैं और एससीआर (सलेक्टिव कैटालिटिक रिडक्शन) नहीं है।’

एससीआर ऐसी प्रणाली होती है, जिसे हानिकारक नाइट्रस ऑक्साइड का उत्सर्जन कम करने के लिए डीजल वाहनों में लगाया जाता है और यह विशेष रूप से डिजाइन किए गए कैटेलिस्ट के जरिये डीजल इंजन के एग्जॉस्ट स्ट्रीम में ऑटोमोटिव ग्रेड यूरिया या डीईएफ इंजेक्ट करके काम करती है।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए पहले हमने एस प्रो बनाया जो वाकई में सही कीमत में था। 3.99 लाख रुपये और उससे अधिक कीमत के इस चार-पहिया मिनी-ट्रक की मासिक ईएमआई चार अंकों में होगी और यह पेट्रोल, इलेक्ट्रिक तथा दो-फ्यूल (सीएनजी-पेट्रोल) के विकल्पों में आता है।’

उन्होंने कहा कि ईवी मॉडल की कीमत इस रेंज और स्पेसिफिकेशन वाले किसी भी अन्य चार-पहिया केकिसी प्रतिस्पर्धी कार्गो वाहन की तुलना में कम से कम 20 प्रतिशत कम है। टाटा मोटर्स ने देखा कि ई-कॉमर्स साफ तौर पर ईवी की ओर बढ़ रहा है और उनके लिए यह वाहन काफी मायने रखता है। अलबत्ता कंपनी एस डीजल को नए अवतार में लाने की योजना बना रही है।

टाटा मोटर्स को छोटे वाणिज्यिक वाहन-पिकअप श्रेणी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और वित्त वर्ष 25 में वॉल्यूम घटकर 4,93,000 रह गया जबकि वित्त वर्ष 24 में यह संख्या 5,08,000 थी। इसमें पिकअप की हिस्सेदारी वास्तव में 65 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत हो गई।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement