facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा मोटर्स ने पहली तिमाही में मजबूत मुनाफा किया दर्ज, आय 42 फीसदी बढ़ी

Advertisement

Tata Motors Q1 results कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का कुल एबिटा 177 फीसदी बढ़कर 14,700 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- July 25, 2023 | 10:29 PM IST
Tata Motors

प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3,202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया है। इस दौरान उसकी आय एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 42 फीसदी बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स को 5,006 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय जनवरी-मार्च के मुकाबले 3.4 फीसदी घटकर 1.05 लाख करोड़ रुपये रह गई। कर पश्चात लाभ (पीएटी) में भी 41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग ने कंपनी की आय 1.01 लाख करोड़ रुपये और
करोपरांत लाभ 2,552 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था।

टाटा मोटर्स का शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर आज 2 फीसदी की बढ़त के साथ 641.8 रुपये पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स ने अपना डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स (डीवीआर) अथवा ए-शेयर प्रोग्राम बंद होने का ऐलान भी आज ही किया।

टाटा मोटर्स के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी पीवी बालाजी ने कहा कि इस साल 38,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया जाएगा, जिसमें 3 अरब पाउंड जगुआर-लैंडरोवर (जेएलआर) के लिए और 8,000 करोड़ रुपये टाटा मोटर्स के लिए रखे गए हैं।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का कुल एबिटा 177 फीसदी बढ़कर 14,700 करोड़ रुपये हो गया। इससे जेएलआर और वा​णि​ज्यिक वाहन कारोबार में सुधार तथा यात्री वाहन कारोबार में ​स्थिरता का संकेत मिलता है।

अप्रैल-जून में जेएलआर की आय एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 57 फीसदी बढ़कर 6.9 अरब पाउंड हो गई। मगर जनवरी-मार्च के मुकाबले इसकी आय में मामूली गिरावट आई। जेएलआर का मुक्त नकदी प्रवाह 45.1 करोड़ पाउंड रहा, जो अब तक किसी एक तिमाही का सबसे अ​धिक नकदी प्रवाह है।

कंपनी ने कहा, ‘दूसरी तिमाही में उत्पादन और नकदी प्रवाह पहली तिमाही के मुकाबले कम रह सकता है, जिसकी वजह सालाना रखरखाव के लिए कारखाने की बंदी होगी। मगर थोक बिक्री और मुनाफा कमाने की क्षमता पिछली तिमाहियों जैसी ही रहेगी।’ जेएलआर को 1.85 लाख वाहनों के ऑर्डर मिले हैं। वा​णि​ज्यिक वाहन कारोबार की बात करें तो बीएस6 के दूसरे चरण के कारण तिमाही के दौरान अप्रैल-जून 2022 से 15 फीसदी कम वाहन बिके।

तिमाही के दौरान वा​णि​ज्यिक वाहन इकाई की आय 4.4 फीसदी बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये हो गई। मगर जनवरी-मार्च तिमाही से 19 फीसदी कम आय मिली। तिमाही के दौरान कंपनी ने देसी वा​​​णि​ज्यिक वाहन बाजार में अपनी 39 फीसदी बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखी। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा, ‘व्यापक बदलाव के कारण तिमाही के आरंभ में कम वाहन उपलब्ध रहने का कुछ असर पड़ा मगर उसके बाद प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ।’

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement