facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TATA ग्रुप की यह कंपनी ₹2,000 करोड़ तक का जुटाएगी फंड, 19 मार्च को करेगी फैसला, इन चीजों में खर्च होगा पैसा

Advertisement

बता दें कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पहले ही कंपनी को "BUY" रेटिंग दी है और शेयर का प्राइज टारगेट 861 रुपये तय किया है।

Last Updated- March 15, 2025 | 12:51 PM IST
TATA

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने बीते दिनों स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसका बोर्ड 19 मार्च, बुधवार को बैठक करेगा। इस बैठक में 2,000 करोड़ रुपये तक की फंड जुटाने की योजना पर विचार किया जाएगा। कंपनी यह राशि नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके जुटाएगी। ये डिबेंचर रेटेड, लिस्टेड, अनसिक्योर्ड और रिडीमेबल होंगे, जिन्हें प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के बोर्ड ने पिछले साल मार्च और मई में इस फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। कंपनी ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए होगा। इसमें रिसर्च और डेवलपमेंट, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल जैसी जरूरतें शामिल हैं। 19 मार्च की बैठक में NCD के नियम और शर्तों पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) ने हाल ही में विश्लेषकों से मुलाकात में भरोसा दिलाया कि टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover – JLR) चौथी तिमाही में 10% का ईबीआईटी मार्जिन हासिल कर लेगी। साथ ही, वित्तीय वर्ष के अंत तक JLR नेट डेट फ्री हो जाएगी। CFO ने यह भी कहा कि अमेरिकी बाजार में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा है, जबकि चीन में जेएलआर के जरिए टाटा मोटर्स बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

ब्रोकरेज फर्म ने दी “BUY” रेटिंग

न्यूज वेबसाइट cnbctv18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने टाटा मोटर्स के लिए वित्तीय वर्ष 2025, 2026 और 2027 के लिए अनुमान जताया है। नोमुरा के मुताबिक, 2025 में वॉल्यूम ग्रोथ स्थिर रहेगी, 2026 में 4% और 2027 में 6% साल-दर-साल बढ़ोतरी होगी।

नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर “BUY” रेटिंग दी है और शेयर का प्राइज टारगेट 861 रुपये तय किया है। अभी कंपनी का शेयर वित्तीय वर्ष 2027 के एंटरप्राइज वैल्यू टू EBITDA (Enterprise Value to EBITDA) के 4.7 गुना पर ट्रेड कर रहा है।

टाटा मोटर्स के शेयरों में हाल ही में 52 हफ्तों के निचले स्तर से थोड़ी रिकवरी देखी गई है। हालांकि, गुरुवार को शेयर 2% गिरकर 654.7 रुपये पर बंद हुआ। जुलाई 2024 में यह शेयर अपने उच्चतम स्तर 1,179 रुपये पर था, जिसके बाद से यह 40% से ज्यादा नीचे आ चुका है। निवेशकों और बाजार की नजर अब 19 मार्च की बैठक पर टिकी है, जहां फंड जुटाने की योजना पर और स्पष्टता मिलेगी।

Advertisement
First Published - March 15, 2025 | 12:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement