facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors ने मिनी ट्रक ‘Ace’ की सप्लाई शुरू की

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 6:22 PM IST
Tata Motor mini truck 'Ace'

वाणिज्यिक वाहन खंड में देश की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को अपने मिनी ट्रक ‘ऐस’ के इलेक्ट्रिक संस्करण की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी अभी 10 शहरों में वाणिज्यिक रूप से इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक पेश करेगी।

इसकी शुरुआत दिल्ली, पुणे और मुंबई से होगी। बाद में इसे बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के बाजारों में उतारा जायेगा। ऐस ईवी के 25 वाहनों का पहला बेड़ा ई-कॉमर्स, रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनियों और कूरियर कंपनियों तथा उनके लॉजिस्टिक सेवा प्रदाताओं को दिया गया।

इनमें अमेजन, डेल्हीवरी, डीएचएल (एक्सप्रेस और आपूर्ति श्रृंखला), फेडएक्स, फ्लिपकार्ट, जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ, मूविंग, सेफएक्सप्रेस और ट्रेंट लिमिटेड शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले साल मई में ऐस ईवी को पेश किया था। इस दौरान प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों मसलन अमेजन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेट्सट्रांसपोर्ट, मूविंग और येलो ईवी से उसे 39,000 इकाइयों के ऑर्डर के मिले थे।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement