facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors 1 फरवरी से करेगी यात्री वाहनों के दामों में बढ़ोतरी, क्या है वजह?

Advertisement

वाहन उद्योग में यह रुझान देखा गया है जब उद्योग की मारुति सुजूकी जैसी दिग्गज कंपनियों ने वित्त वर्ष 24 के शुरुआती महीनों में दाम वृद्धि का सहारा लिया है।

Last Updated- January 21, 2024 | 10:02 PM IST
Tata Motors- टाटा मोटर्स

दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स भी दाम बढ़ाने वाली कंपनियों में शामिल हो गई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक सहित अपने यात्री वाहनों के दामों में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है जो 1 फरवरी से लागू होगी।

इसका लक्ष्य कच्चे माल की लगातार बढ़ती लागत की आंशिक रूप से भरपाई करना है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2023 में कहा था कि वह 1 मई से अपने यात्री वाहनों की कीमत लगभग 0.6 प्रतिशत बढ़ा देगी।

वाहन उद्योग में यह रुझान देखा गया है जब उद्योग की मारुति सुजूकी जैसी दिग्गज कंपनियों ने वित्त वर्ष 24 के शुरुआती महीनों में दाम वृद्धि का सहारा लिया है। मारुति ने अपने इस फैसले के लिए महंगाई और जिंसों के अधिक दामों को कारण बताया है। इस दाम वृद्धि का प्रतिशत सभी मॉडलों के लिए अलग-अलग है।

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी 1 जनवरी से अपने वाहनों के दामों दो प्रतिशत तक की वृद्धि का ऐलान कर चुकी है। इसके लिए ऑडी ने तर्क दिया है कि आपूर्ति-श्रृंखला संबंधी करारणों और परिचालन की बढ़ती लागत की वजह से दाम वृद्धि की आवश्यकता हुई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने दिसंबर 2023 में 43,859 वाहन बेचे और यात्री वाहन श्रेणी में 14.97 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। उसने दिसंबर 2022 में 37,190 वाहन बेचते हुए 13.08 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement