facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Tata Motors

Advertisement

कंपनी ने इस संबंध में प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- March 13, 2024 | 9:25 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स तमिलनाडु में कारखाना स्थापित करने के लिए 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टी आर बी राजा ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने इस संबंध में प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रानीपेट जिले में प्रस्तावित इकाई से 5,000 नई नौकरियां सृजित होंगी।

टाटा मोटर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पी बी बालाजी और गाइडेंस तमिलनाडु के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी विष्णु ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में दस्तावेज साझा किए। इस मौके पर राजा भी उपस्थित थे।

राजा ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “टाटा मोटर्स और तमिलनाडु सरकार एक ऐतिहासिक यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, टाटा मोटर्स ने आज तमिलनाडु सरकार के साथ एक अत्याधुनिक वाहन विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसमें 9000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 5000 से ज्यादा नौकरियां सृजित होंगी।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “पहली बार तमिलनाडु ने केवल दो महीने की अवधि के भीतर दो बड़े वाहन विनिर्माण निवेश को आकर्षित किया है।” राज्य सरकार को दूसरा बड़ा निवेश वियतनाम की कंपनी विनफास्ट से मिला है। कंपनी ने दक्षिणी जिले थूथुकोडी में एक इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण इकाई के लिए 16,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 9:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement