facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata अगले कुछ माह में चाय की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी: अधिकारी

Advertisement

Tata Tea Price Hike: टाटा टी, देश में चाय खुदरा बाजार में लगभग 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है और इस श्रेणी में हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।

Last Updated- October 24, 2024 | 6:28 AM IST
Tea

Tata Tea Price Hike: टाटा टी अगले कुछ महीनों में अपने ब्रांड पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी का इरादा अपने लाभ मार्जिन का विस्तार करना है, जो आदान लागत कीमतों में उछाल के कारण प्रभावित हुआ है। बुधवार को एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी के के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुनील ए डिसूजा ने कहा कि मूल कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को कुल मात्रा में वृद्धि की उम्मीद है, जो शहरी क्षेत्रों में बाढ़, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुस्ती और विकास में सामान्य मंदी जैसे कारणों से प्रभावित हुई थी।

राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफे में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनी को लगता है कि आपूर्ति में व्यवधान के कारण इस साल चाय की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

Also read: HUL Q2 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का नेट प्रॉफिट 2.4% घटा, वॉल्यूम में आई 3% की तेजी

टाटा टी, देश में चाय खुदरा बाजार में लगभग 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है और इस श्रेणी में हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। चाय की कीमतों में वृद्धि के बारे में विस्तार से बताते हुए, डिसूजा ने कहा कि कुल चाय उत्पादन में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, और इसके अलावा, निर्यात में वृद्धि हुई है।

इसके अतिरिक्त, चाय बोर्ड ने सामान्य रूप से दिसंबर के मध्य के बजाय नवंबर के अंत में चाय की पत्तियों को तोड़ने का काम बंद करने का फैसला किया है, जिससे आपूर्ति पर अधिक प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 6:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement