facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Passenger Electric Mobility ने चार्जिंग स्टेशन लगाने को HPCL के साथ किया गठजोड़

Advertisement

Tata Motors की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) ने बुधवार को बयान में कहा कि इस गठजोड़ के तहत एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जाएंगे।

Last Updated- March 27, 2024 | 11:21 PM IST
Tata Motors
Representative Image

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने इस साल के अंत तक देशभर में 5,000 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ गठजोड़ किया है।

टाटा मोटर्स की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) ने बुधवार को बयान में कहा कि इस गठजोड़ के तहत एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जाएंगे। ये स्टेशन उन स्थानों पर लगाये जाएंगे जहां 1.2 लाख से अधिक टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों के मालिक प्राय: आते हैं। दोनों संस्थाओं ने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

कंपनियां सह-ब्रांडेड आरएफआईडी कार्ड के माध्यम से एक सुविधाजनक भुगतान प्रणाली शुरू करने की संभावना भी टटोल रही हैं। एचपीसीएल के पास 21,500 से अधिक पेट्रोल पंप का नेटवर्क है। कंपनी का दिसंबर, 2024 तक 5,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है।

टीपीईएम के मुख्य रणनीति अधिकारी बालाजी राजन ने कहा, ‘‘एचपीसीएल के साथ यह रणनीतिक साझेदारी भारत के ईवी परिवेश को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसमें चार्जिंग बुनियादी ढांचा महत्वपूर्ण है। इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों का आधार बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास जरूरी है।’’

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 4:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement