facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power ने स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को 11,481 करोड़ रुपये के ठेके दिए

Advertisement

ये ठेके सामग्री और सेवाओं जैसी दो प्रमुख श्रेणियों में हैं, तथा स्थानीय ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को दिए गए हैं।

Last Updated- September 07, 2024 | 1:59 PM IST
Tata Power

टाटा पावर (Tata Power) के नेतृत्व वाली ओडिशा डिस्कॉम (Odisha Discoms) ने स्थानीय ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को 11,481 करोड़ रुपये के ठेके दिए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि टाटा पावर और ओडिशा सरकार के बीच संयुक्त उपक्रम ने राज्य के बिजली वितरण परिचालन को अपने हाथ में लेने के बाद से पिछले तीन वर्षों में स्थानीय एमएसएमई को 8,690 करोड़ रुपये और डिस्कॉम द्वारा गैर-एमएसएमई को 2,791 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए हैं। ये ठेके सामग्री और सेवाओं जैसी दो प्रमुख श्रेणियों में हैं, तथा स्थानीय ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा डिस्कॉम- टीपी सेंट्रल, टीपी साउथर्न, टीपी नॉर्दर्न और टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने 6,645 स्थानीय विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं के साथ समझौते किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये सहयोगी साझेदारियां दैनिक परिचालन और सेवाओं के लिए रीढ़ की हड्डी के रूप में काम करती हैं, जिसमें स्थानीय विक्रेताओं को आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

Also read: Tata Group की एयर इंडिया एक्सप्रेस को FY24 में हुआ 163 करोड़ रुपये का घाटा, विस्तारा का भी हो रहा विलय

सेवा क्षेत्र में, मीटर रीडिंग, बिलिंग, नेटवर्क रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने 4,347 विक्रेताओं को ठेके दिए हैं, जिनका कुल मूल्य 7,560 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार, वितरण ट्रांसफार्मर, केबल, खंभे और अन्य सहित सामग्री आपूर्ति श्रेणी में डिस्कॉम ने अपने परिचालन के लिए 3,921 करोड़ रुपये मूल्य के 2,298 अनुबंध दिए हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 1:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement