facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power दिसंबर के अंत तक सौर सेल, मॉड्यूल संयंत्र चालू करेगी: सीईओ

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 3:43 PM IST
UP: All records broken in July, electricity demand reached 27,622 MW

टाटा पावर ने इस साल दिसंबर के अंत तक तमिलनाडु स्थित अपने सौर सेल और मॉड्यूल संयंत्र को चालू करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने यह जानकारी दी।

टाटा पावर ने जुलाई, 2022 में राज्य के तिरुनेलवेली जिले में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से इस संयंत्र की स्थापना के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता किया था। इस संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सिन्हा ने बताया कि इस साल दिसंबर के अंत तक संयंत्र को चालू करने का लक्ष्य है।

संयंत्र की स्थापना के लिए उपकरणों का ठेका पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने परियोजना की समयसीमा पर एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। तमिलनाडु सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार टाटा पावर कंपनी को राज्य में एक नए चार गीगावॉट क्षमता वाले सौर सेल और चार गीगावॉट क्षमता वाले सौर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मॉड्यूल संयंत्र अगस्त-सितंबर तक तैयार हो जाएगा और सितंबर के बाद मॉड्यूल तैयार होने लगेंगे। हम सेल संयंत्र को चालू करने के लिए बेहद उन्नत चरण में हैं, जो इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा।’’

कर्नाटक में 225 मेगावॉट की हाइब्रिड परियोजना पर उन्होंने कहा कि कंपनी बिजली की खरीद के लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रही है।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement