facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा पावर कंपनी बना रही रकम जुटाने की योजना, विदेशी परिसंपत्तियां बेचकर जुटाएगी 2,500 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने अगले चार साल में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए अक्षय ऊर्जा की पहचान की है

Last Updated- June 22, 2023 | 11:30 PM IST
Tata Power

टाटा पावर कंपनी कुछ विदेशी परिसंपत्तियां बेचकर 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इन परिसंपत्तियों में जांबिया की पनबिजली परिसंपत्तियां और इंडोनेशिया की दो कोयला खदान शामिल हैं। टाटा पावर को अगले दो साल में रणनीतिक इंजीनियरिंग डिविजन की परिसंपत्तियों की बिक्री से अतिरिक्त 1,200 करोड़ रुपये मिलेंगे। बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की महत्वाकांक्षी अक्षय ऊर्जा परियोजना में किया जाएगा, जो साल 2027 तक 20 गीगावॉट उत्पादित करने का लक्ष्य है।

कंपनी अपने संयुक्त उद्यम से इंडोनेशिया में बारामुल्टी सुकसेस सरना कोयला खदान बेचने के लिए बातचीत कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष में उसने पीटी अरुतमिन इंडोनेशिया व कोल ट्रेडिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर की कंपनियों की 30 फीसदी हिस्सेदारी 40.1 करोड़ डॉलर में बेचने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें से कंपनी को इस साल मार्च तक 36.9 करोड़ डॉलर मिल चुके हैं और बाकी मौजूदा वित्त वर्ष में मिलने की उम्मीद है।

बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी आगामी 4 गीगावॉट वाली वाले विनिर्माण संयंत्र, निर्माणाधीन अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं, ओडिशा, दिल्ली व मुंबई में ट्रांसमिशन व वितरण कारोबार पर मौजूदा वित्त वर्ष में करेगी। 4 गीगावॉट वाले सेल व मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र (तमिलनाडु) पटरी पर हैं और इस साल अक्टूबर तक मॉड्यूल लाइन तैयार हो जाएगा। यह जानकारी टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सालाना आम बैठक में दी।

कंपनी ने अगले चार साल में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए अक्षय ऊर्जा की पहचान की है।

अग्रणी ग्लोबल फंड ब्लैकरॉक रियल ऐसेट्स व मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी ने पिछले साल टाटा पावर रीन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड में पिछले साल 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दोनों निवेश फर्मों के पास टाटा पावर रीन्यूएबल की 6-6 फीसदी हिस्सेदारी होगी और बॉन्ड के इक्विटी में तब्दील किए जाने के बाद उनकी हिस्सेदारी 9.76 फीसदी से लेकर 11.43 फीसदी तक हो जाएगी।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement