facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tata Power-DDL ने गजानन एस. काले को CEO के पद पर किया नियुक्त

Advertisement

बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर-डीडीएल राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार और Tata Power का संयुक्त उद्यम है।

Last Updated- April 22, 2024 | 3:03 PM IST
Tata Power
Tata Power

टाटा पावर-डीडीएल (Tata Power-DDL) ने गजानन एस. काले को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। काले ने 19 अप्रैल को सीईओ का पद संभाल लिया था।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘ मैं गजानन का टाटा पावर-डीडीएल के नए सीईओ के तौर पर स्वागत करता हूं। बिजली वितरण के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले काले निश्चित तौर पर टाटा पावर-डीडीएल को कामयाबी की नई बुलंदियों पर ले जाएंगे।’’

टाटा पावर के अध्यक्ष (टी एंड डी) संजय बांगा ने कहा, ‘‘ गजानन वितरण क्षेत्र के अनुभवी पेशेवर हैं…मुझे पूरा यकीन है कि उनके नेतृत्व में टाटा पावर-डीडीएल उद्योग जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।’’ बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर-डीडीएल राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार और टाटा पावर का संयुक्त उद्यम है।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 3:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement