facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Power Sector: कुशल कार्यबल तैयार करने के लिये Tata Power-DDL ने किया समझौता

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 12:25 AM IST
power
Creative Commons license

बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (Tata Power-DDL) ने बिजली क्षेत्र में हुनरमंद कार्यबल तैयार करने के लिये एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस (NTPC School of Business) के साथ समझौता किया है। 

उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘कंपनी ने ऊर्जा क्षेत्र में योग्‍य और प्रशिक्षित कार्यबल का एक मजबूत और बड़ा आधार तैयार करने के उद्देश्‍य से एनटीपीसी स्‍कूल ऑफ बिजनेस के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्‍ताक्षर किए हैं।’ 

समझौता ज्ञापन पर टाटा पावर डीडीएल के मुख्य मानव संसाधन और औद्योगिक संबंध प्रमुख प्रवीण अग्रवाल और एनटीपीसी स्‍कूल ऑफ बिजनेस की निदेशक डॉ. राजेश्‍वरी नरेंद्रन ने हस्‍ताक्षर किए। बयान के अनुसार, इस भागीदारी से बिजली वितरण कर्मियों के प्रशिक्षण और मानव संसाधन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सरकार का कुल कर्ज दूसरी तिमाही में बढ़कर 147 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

इस मौके पर अग्रवाल ने कहा, ‘एनटीपीसी के साथ इस जुड़ाव से, हम भविष्‍य की जरूरतों के मुताबिक कार्यबल तैयार करेंगे। हमें आशा है कि यह पहल बिजली क्षेत्र के लिये प्रतिभाओं को तैयार करने की दिशा में नए मानक बनाएगी।’

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement