facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा पावर DDL बिजली चोरी मामलों के लिए 26 मार्च को लोक अदालत आयोजित करेगी

Advertisement

इस अदालत के जरिये बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों का तत्काल निपटान किया जाएगा

Last Updated- March 25, 2023 | 3:37 PM IST
Tata Power

विद्युत वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने संबंधी मामलों के त्वरित निटान के लिये रविवार को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।

उत्तरी दिल्ली की करीब 70 लाख आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘टाटा पावर डीडीएल, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सहयोग से रविवार 26 मार्च, 2023 को विशेष लोक अदालत आयोजित करेगी।’’

इस अदालत के जरिये बिजली चोरी और ‘कनेक्शन’ काटे जाने के मामलों का तत्काल निपटान किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत का आयोजन कंपनी के दिल्ली में रोहिणी स्थित ईएसी ऑफिस में किया जाएगा।

ग्राहकों को लोक अदालत में भाग लेने के लिए 19124 पर कॉल या ‘ईएसी डॉट केयर एट टाटा पावर-डीडीएल डॉट कॉम’ पर ईमेल भेज कर पंजीकरण कराना होगा।

कंपनी के अनुसार बिजली चोरी के मामलों का निपटारा करने के इच्‍छुक उपभोक्‍ता इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का तत्‍काल निपटान करवा सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement