facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Tata Power DDL के ‘स्मार्ट ग्रिड लैब’ को मिली मान्यता तीन साल के लिए बढ़ी

Tata Power DDL की स्मार्ट ग्रिड लैब राजधानी के रोहिणी इलाके में स्थित है। इसे 2021 में ‘इन-हाउस’ अनुसंधान एवं विकास इकाई के तौर पर पहली बार मान्यता प्रदान की गई थी।

Last Updated- August 30, 2023 | 6:57 PM IST
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष ने बिजली संकट पर हंगामा किया Monsoon session of UP Assembly begins, opposition creates ruckus over power crisis

Tata Power DDL: निजी क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (Tata Power DDL) के स्मार्ट ग्रिड लैब को ‘इन-हाउस’ अनुसंधान एवं विकास इकाई के तौर पर मिली मान्यता तीन साल के लिये बढ़ा दी गई है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग ने Tata Power DDL के स्मार्ट ग्रिड लैब का ‘इन-हाउस’ शोध एवं विकास (R&D) इकाई के तौर पर नवीनीकरण करते हुए इसकी अवधि मार्च, 2026 तक बढ़ा दी है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन आने वाले वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) ने उसके स्मार्ट ग्रिड लैब को ‘इन-हाउस’ अनुसंधान एवं विकास इकाई के तौर पर मिली मान्यता की अवधि तीन साल के लिये बढ़ा दी है।’’ मान्यता के नवीनीकरण से कंपनी अपनी अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के लिये जरूरी उत्पादों और उपकरणों का आयात शून्य शुल्क पर कर सकेगी। लेकिन इस छूट के लिये जरूरी है कि उन उपकरणों और उत्पादों का उपयोग अनुसंधान कार्यों के लिये हो।

Also read: Tata Power Q1 Results: शानदार तिमाही नतीजों से Tata Power के शेयर में दम, 5 प्रतिशत बढ़ा रेवेन्यू

रोहिणी में है Tata Power DDL की स्मार्ट ग्रिड लैब

Tata Power DDL की स्मार्ट ग्रिड लैब राजधानी के रोहिणी इलाके में स्थित है। इसे 2021 में ‘इन-हाउस’ अनुसंधान एवं विकास इकाई के तौर पर पहली बार मान्यता प्रदान की गई थी। इस ‘लैब’ को यह दर्जा भागीदारी, विकसित उत्पादों, अनुसंधान एवं विकास को लेकर ढांचागत सुविधाएं, उपकरणों की लागत समेत कई अन्य मानकों की कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर दिया गया था।

इस बारे में Tata Power DDL के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) गणेश श्रीनिवासन ने कहा, ‘’हमारी लैब को ‘इन-हाउस’ अनुसंधान एवं विकास इकाई के तौर पर मान्यता को आगे बढ़ाना अनुसंधान, परस्पर भागीदारी तथा नई प्रक्रियाओं एवं उत्पादों के विकास को लेकर हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है…।’’ Tata Power DDL दिल्ली के उत्तरी भाग में करीब 70 लाख आबादी को बिजली वितरित करती है।

First Published - August 30, 2023 | 6:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट