facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power को भारत में सोलर प्रोजेक्ट के लिए MUFG से 450 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा मिली

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 3:32 PM IST
UP: All records broken in July, electricity demand reached 27,622 MW

टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि उसे जापान के एमयूएफजी बैंक से अपनी सौर परियोजनाओं के लिए 450 करोड़ रुपये का वित्तपोषण मिला है।

कंपनी ने बयान में कहा कि टिकाऊ व्यापार वित्त सुविधा के तहत मिला यह ऋण टीपी किरनाली लिमिटेड (टीपीकेएल) के तहत दो सौर परियोजनाओं के लिए है। महाराष्ट्र के परथुर में 100 मेगावॉट और गुजरात के मेसांका में 120 मेगावॉट क्षमता वाली परियोजनाएं हैं।

टीपीकेएल, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। एमयूएफजी की तरफ से भारत में किसी पहली परियोजना को टिकाऊ व्यापार वित्त सुविधा दी गई है। इसका इस्तेमाल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जाएगा।

एमयूएफजी इंडिया के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक जोशी ने कहा कि यह सौदा इस क्षेत्र में एमयूएफजी को पयार्वरणीय, सामाजिक एवं संचालन (ईएसजी) गतिविधियों के एक पसंदीदा वित्तपोषक के तौर पर स्थापित करेगा।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement