facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power ने ओडिशा में तंत्र विस्तार व उन्नयन पर 4,200 करोड़ रुपये से अधिक का किया निवेश

Advertisement

Tata Power ने एक बयान में कहा कि कुल निवेश में से 1,232 करोड़ रुपये विभिन्न सरकारी समर्थित योजनाओं के जरिये आवंटित किए गए हैं।

Last Updated- July 12, 2024 | 2:27 PM IST
Tata Power
Representative Image

टाटा पावर की अगुवाई वाली बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने पिछले तीन-चार साल में ओडिशा में बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा तंत्र उन्नयन पर 4,245 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा सरकार के साथ कंपनी संयुक्त उद्यम में डिस्कॉम टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीसीओडीएल), टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीडब्ल्यूओडीएल), टीपी साउथर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीएसओडीएल) और टीपी नॉर्दर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएनओडीएल) का संचालन करती है। यह सामूहिक रूप से 90 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल निवेश में से 1,232 करोड़ रुपये विभिन्न सरकारी समर्थित योजनाओं के जरिये आवंटित किए गए हैं। इसमें 33 किलोवोल्ट (केवी) लाइन के 2,177 सर्किट किलोमीटर (सीकेएमएस) और 11 केवी लाइन के 19,809 सीकेएमएस शामिल हैं। साथ ही ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में वितरण तंत्र की विश्वसनीयता में सुधार के लिए 30,230 वितरण ट्रांसफार्मर जोड़ना भी शामिल है।

इसके अलावा, ओडिशा में तंत्र सुधारों ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल पारेषण व वितरण (एटीएंडसी) घाटे में औसतन 17.79 प्रतिशत की कमी लाने में योगदान दिया है।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement