facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power Q1 results: टाटा ग्रुप की कंपनी को हुआ अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा, शेयरों ने 1 साल मे दिया 86% रिटर्न

Advertisement

Tata Power Q1 results 2025: टाटा पावर का Q1FY25 में रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 16,810 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Last Updated- August 06, 2024 | 7:15 PM IST
renewable energy

Tata Power Q1 results 2025: टाटा ग्रुप की एनर्जी सेक्टर की कंपनी टाटा पावर ने आज वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के परिणाम (Tata Power Q1 Results 2025) घोषित कर दिए हैं। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही यानी जून तिमाही में टाटा पावर का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (Tata Power consolidated net profit YoY) 31 फीसदी बढ़कर 1,189 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही (Q1FY24) में यह 906 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि टाटा पावर के लिए जून तिमाही का मुनाफा अबतक की किसी तिमाही के मुकाबले सबसे बड़ा नेट मुनाफा था। कंपनी ने कहा कि संचालन क्षमता (operational efficiency) की मजबूती की वजह से यह मुनाफा देखने को मिला।

टाटा पावर ने बताया कि कंपनी ने उत्पादन, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूबल एनर्जी के अपने सभी बिजनेस में मजबूत ऑपरेशनल एफिसिएंसी और बेहतर एग्जिक्यूशन के दम पर अभी तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा तो दर्ज ही किया, साथ ही साथ लगातार 19वीं तिमाही में नेट मुनाफे में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा।

कंपनी के बयान के मुताबिक, टाटा पावर के कुल मुनाफे में 84 फीसदी हिस्सेदारी इन्हीं बिजनेस की वजह से हुई। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में यह हिस्सेदारी 72 फीसदी थी।

बढ़ा टाटा पावर का रेवेन्यू

टाटा पावर का Q1FY25 में रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 16,810 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले यानी Q1FY24 में 15,003 करोड़ रुपये रहा था। कामकाजी मुनाफा (EBITDA) की बात की जाए तो यह भी YoY 11 फीसदी बढ़कर 3,350 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,005 करोड़ रुपये रहा था।

4,000 करोड़ रुपये दर्ज किया कैपेक्स

टाटा पावर ने बताया कि उसने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही (Q1FY25) में 4,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च (capex) दर्ज किया है। Q1FY25 तक इसकी क्लीन और ग्रीन एनर्जी की स्थापित क्षमता 6.1 गीगावॉट है, जो कंपनी की कुल क्षमता का 41 प्रतिशत है। कंपनी ने कहा कि 5.3 गीगावॉट का एग्जिक्यूशन अभी और होने वाला है।

यूटिलिटी-स्केल EPC और ग्रुप कैप्टिव सहित सोलर रूफटॉप के लिए कंबाइंड ऑर्डर 15,500 करोड़ रुपये है, जिसकी सप्लाई करनी है। टाटा पावर अपनी नई सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और मजबूत चैनल पार्टनर नेटवर्क के दम पर रेजीडेंसियल रूफटॉप सेगमेंट में 20 फीसदी बाजार हिस्सेदारी (मार्केट शेयर) हासिल करने जा रही है।

टाटा पावर मे फाइनेंशियल रिजल्ट के बाद बयान में क्या कहा

टाटा पावर के CEO और प्रबंध निदेशक (MD) प्रवीर सिन्हा ने कहा कि परिचालन दक्षता, एग्जिक्यूशन एक्सलेंस और लगातार बिजनेस मोमेंटम के कारण कंपनी के सभी बिजनेस फायदे के साथ बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए नियोजित पूंजीगत खर्च (planned capex) 20,000 करोड़ रुपये है और कंपनी नई और उभरती क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी को अपनाने और लीड करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पंप वाली पनबिजली परियोजनाएं (pumped hydro projects), भूटान में जलविद्युत परियोजनाएं (hydropower projects) और छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों को विकसित करने के अवसर शामिल हैं।

शेयरों ने 1 साल में दिया 86 फीसदी रिटर्न

आज यानी 6 अगस्त को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, मगर इन सबके बीच टाटा पावर के शेयरों में मजबूती बनी रही। NSE पर टाटा पावर के शेयर 1.08 % की बढ़त के साथ 439.50 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान टाटा पावर की शेयर प्राइस 449.40 के हाई लेवल तक पहुंच गई थी, जबकि इसके शेयर 438 रुपये पर ओपन हुए थे।

आज शेयर बाजार के बंद होने के बाद आज कंपनी के रिजल्ट्स आए, ऐसे में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की वजह से शेयरों पर क्या असर होगा, वह कल यानी बुधवार को देखने को मिलेगा।

अगर एक साल का आंकड़ा देखा जाए तो टाटा पावर के शेयरों ने निवेशकों को 86 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश किया था तो उसका पैसा कुल अब 1.86 लाख रुपये बन गया होगा। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों ने करीब 12 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 6:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement