facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power Q3FY24 Results: एनर्जी सेक्टर की कंपनी को हुआ 1076 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा, इनकम में भी इजाफा

Advertisement

Tata Power Q3 Results 2024: Tata Power का रेवेन्यू 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 3 फीसदी बढ़कर 14,841 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- February 09, 2024 | 7:59 PM IST
Tata Power

Tata Power Q3 Results 2024: Tata Group की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स आज यानी शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि FY24Q3 में कंपनी का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 1076 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान (FY23Q3) में कंपनी ने 1,052 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

Tata Power का नेट मुनाफा (net profit) चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (वित्त वर्ष 24 की जून, सितंबर और दिसंबर तिमाही ) में बढ़कर 3,235 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष (FY23) की समान अवधि में 2,871 करोड़ रुपये था।

बढ़ा रेवेन्यू

टाटा ग्रुप की एनर्जी सेक्टर की इस कंपनी का रेवेन्यू 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 3 फीसदी बढ़कर 14,841 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 14,339 करोड़ रुपये था।

बढ़ी टोटल इनकम

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी कुल इनकम यानी आमदनी बढ़कर 14,841 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि, FY23Q3 में यह 14,339 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों (जून, सितंबर और दिसंबर) में कंपनी की आमदनी बढ़कर 45,286 करोड़ रुपये रही, जो इस अवधि में कंपनी का सबसे ज्यादा आमदनी का आंकड़ा है।

EBITDA बढ़ा

कंपनी के EBITDA में सालाना आधार पर (YoY) 15% की ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 2,818 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया था, जो कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में (FY24Q3) में बढ़कर 3,250 करोड़ रुपये हो गया।

किस वजह से हुआ Tata Power को मुनाफा?

Tata Power के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) प्रवीर सिन्हा ने बयान में कहा, ‘हमारे मुख्य व्यवसाय लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कंपनी को लगातार 17वीं तिमाही में PAT (कर पश्चात लाभ ) ग्रोथ हासिल करने में मदद मिली है।’

कंपनी ने बयान में कहा कि इसे कोर बिजनेस जैसे पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन्स और रिन्यूबल एनर्जी में शानदार ग्रोथ देखने को मिली। वित्त वर्ष 24 की पहली 3 तिमाही (जून, सितंबर और दिसंबर) यानी अब तक के हिसाब से 9 महीनों का आंकड़ा देखा जाए तो कंपनी के इस बिजनेस में 71 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। जबकि वित्त वर्ष 23 में यह ग्रोथ 40 फीसदी पर ही थी।

बयान के अनुसार, 31 दिसंबर, 2023 को कंपनी की रिन्यूबल एनर्जी में ऑपरेशनल कैपासिटी 4,270 मेगावाट रही, जिससे 603.1 करोड़ यूनिट ग्रीन पावर का उत्पादन हो रहा है।

Tata Power के शेयरों का क्या रहा हाल?

Tata Power के शेयरों में आज यानी हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। BSE पर कंपनी के शेयर 3.79 फीसदी की गिरावट के साथ 392.10 रुपये पर बंद हुए। हालांकि एनालिस्ट का मानना है कि रिजल्ट के बाद अब आने वाले कारोबारी दिनों में इसके शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement