facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power Q4 results: टाटा पावर का कुल मुनाफा 54 फीसदी बढ़कर 778 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 6:31 PM IST
Tata Power
BS

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (Tata Power Company Ltd) ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही में अपने शुद्ध समेकित लाभ में 54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो कि 2021-22 (FY22) की समान तिमाही में 503 करोड़ रुपये से 778 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये प्रति शेयर के लाभांश (dividend) की सिफारिश की है। कंपनी ने मार्च-तिमाही में ऑपरेशन से 12,454 करोड़ रुपये का समेकित रेवेन्यू दर्ज किया। वित्त वर्ष 22 की आखिरी तिमाही में यह 11,960 करोड़ रुपये था।

टाटा पावर का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 203.80 रुपये पर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। टाटा पावर के सबसे बड़े कारोबार ट्रांसमिशन और वितरण का रेवेन्यू 16.4 फीसदी बढ़कर 8,295 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘बिजली की बढ़ती जरूरत के हिसाब से हमने अपनी रफ्तार बढ़ाई है है क्योंकि हम विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ देश की मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं।’

उन्होंने कहा कि वितरण बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जो ओडिशा डिस्कॉम में एटी एंड सी (कुल तकनीकी और कमर्सियल) घाटे में निरंतर कमी और हमारे मुंबई, दिल्ली और ओडिशा डिस्कॉम की उच्च प्रदर्शन रेटिंग से स्पष्ट है।

Also Read: Tata Power DDL को 150 करोड़ रुपये देगा ADB, दिल्ली की बिजली सप्लाई होगी मजबूत

उन्होंने आगे कहा कि अक्षय ऊर्जा व्यवसाय (Renewable Energy business) EPC (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन), यूटिलिटी स्केल और रूफटॉप वर्टिकल में महत्वपूर्ण रूप से विस्तारित हुआ है और भारत के हरित ऊर्जा संक्रमण का नेतृत्व करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा अक्षय ऊर्जा व्यवसाय में 4,000 करोड़ रुपये (525 मिलियन डॉलर) की पूंजी डालने का कार्य पूरा करना वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग में एक महत्वपूर्ण बात है। यह पूंजी हमें हमारे विकास के अगले चरण को बढ़ावा देने के लिए संसाधन प्रदान करेगी।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement