facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tata Power ‘पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज’ परियोजनाओं में 13,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश, महाराष्ट्र सरकार के साथ हुई डील

Advertisement

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में महाराष्ट्र सरकार और Tata Power के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए

Last Updated- August 08, 2023 | 5:48 PM IST
Tata Power

टाटा पावर महाराष्ट्र में ‘पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज’ से जुड़ी दो परियोजनाओं में 13,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि दोनों परियोजनाओं की कुल क्षमता 2,800 मेगावाट होगी।

क्या है पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का काम?

जलविद्युत से जुड़ी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाएं (PSP) अतिरिक्त बिजली की उपलब्धता के समय पानी को निचले जलाशय से उच्च जलाशय में ‘पंप’ करती हैं। उसी पानी का उपयोग अधिक मांग के दौरान बिजली पैदा करने के लिये निचले स्तर पर स्थित टर्बाइन चलाने के लिये जाता है। दोनों पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाएं पुणे के शिरवता और रायगड के भिवपुरी में लगायी जाएंगी।

पुणे में 1,800 को रायगढ़ में 1,000 मेगावाट का लगेगा प्लांट

जहां पुणे में लगने वाली परियोजना की क्षमता 1,800 मेगावाट होगी वहीं रायगढ़ में लगने वाली परियोजना की क्षमता 1,000 मेगावाट होगी। इन दोनों परियोजनाओं से कुल मिलाकर 6,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

कंपनी एक सदी से अधिक समय से राज्य में जलविद्युत परियोजनाओं का संचालन कर रही है। ये परियोजनाएं खोपोली, भीरा और भिवपुरी में है। भीरा में 150 मेगावाट क्षमता की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस थे मौजूद

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में महाराष्ट्र सरकार और कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) प्रवीर सिन्हा ने कहा कि पीएसपी ऊर्जा भंडारण का एक और कुशल तरीका है। यह समझौता स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 5:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement