facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोयम्बटूर में 20 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी Tata Power

Last Updated- April 20, 2023 | 1:53 PM IST
Tata Power

बिजली कंपनी टाटा पावर ने कोयम्बटूर में 20 सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कोयंबटूर नगर निगम के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु में इन ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के बाद यहां टाटा पावर द्वारा स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन की कुल संख्या बढ़कर 116 हो जायेगी। यह चार्जिंग स्टेशन, कोयम्बटूर और आसपास के शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को चौबीस घंटे और सातों दिन चार्जिंग सेवा के साथ-साथ रखरखाव सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

टाटा पावर में व्यवसाय विकास (ईवी चार्जिंग) के प्रमुख वीरेंद्र गोयल ने कहा, ‘‘कोयम्बटूर नगर निगम समेत अन्य निकायों के साथ साझेदारी करके हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना आसान बनाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि ईवी चार्जिंग स्टेशन उपयोगकर्ताओं की आसान पहुंच में हों।’’

First Published - April 20, 2023 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट