facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power राजस्थान में करेगी 1.2 लाख करोड़ रुपये निवेश; पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी मदद, पैदा होंगी हजारों नौकरियां

Advertisement

राजस्थान में एक लाख ईवी चार्जिंग ‘पॉइंट’ स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश निर्धारित किया गया है।

Last Updated- September 30, 2024 | 6:26 PM IST
Tata Power

टाटा पावर ने राजस्थान सरकार के साथ राज्य के बिजली क्षेत्र में 1.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए शुरूआती समझौता किया है। इसमें 75,000 करोड़ रुपये का हरित ऊर्जा में निवेश शामिल है। इस 10-वर्षीय योजना का उद्देश्य राजस्थान को एक विद्युत अधिशेष राज्य में बदलने में मदद करना और चौबीस घंटे स्वच्छ, सस्ती तथा भरोसेमंद बिजली आपूर्ति प्रदान करना है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि निवेश नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं तथा विनिर्माण, पारेषण, वितरण, परमाणु ऊर्जा, छत पर (रूफटॉप सोलर) सौर संयंत्र लगाना और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग में किया जाएगा। नयी दिल्ली में सोमवार को आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ निवेशक सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

ग्रिड अवसंरचना के आधुनिकीकरण, ऊर्जा हानि को कम करने तथा राज्य भर में बिजली की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राज्य पारेषण तथा वितरण क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये की राशि का निवेश किया जाएगा।

इसके अलावा, परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित करने के अवसरों की तलाश के साथ पारेषण प्रणाली के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। करीब 75,000 करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए होंगे।

राजस्थान में एक लाख ईवी चार्जिंग ‘पॉइंट’ स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश निर्धारित किया गया है। 10 लाख मकानों के लिए छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र से पीएम सूर्य घर योजना को सहायता मिलेगी। इस समझौता ज्ञापन से सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा और राज्य में 28,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होंगी।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement