facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में iPhone बनाने को तैयार Tata, Apple के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट Wistron के टेकओवर के करीब

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 12:16 PM IST
Wistron plant

ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़ा Tata Group अब जल्द ही भारत में iPhone बनाएगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार Tata ताइवान की Wistron का कर्नाटक स्थित iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खरीदने की डील के करीब है। टाटा ग्रुप करीब 5,000 करोड़ रुपये में Wistron की आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को खरीदने को लेकर चर्चा के अंतिम दौर में है।

भारत और चीन में Foxconn और Wistron जैसी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां iPhone की असेंबलिंग करती हैं। इस डील के लेकर करीब दो महीने से बातचीत चल रही है।

टाटा की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) पहले से ऐपल प्रोडक्ट्स के लिए कॉम्पोनेंट बनाती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यह डील होती है तो इससे देश में विस्ट्रॉन की आईफोन बनाने की कैपेसिटी लगभग पांच गुना बढ़ जाएगी।

टाटा ग्रुप ने पहले ही स्मार्टफोन सप्लाई चेन में शुरुआत की है और यह दक्षिण भारत में आईफोन चेसिस कंपोनेंट बना रहा है। इस महीने की शुरुआत में Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Pegatron के भारत में नए आईफोन 14 की असेंबलिंग शुरू करने की रिपोर्ट मिली थी।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement