facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Sons की बोर्ड बैठक में FY 25 के नतीजों की समीक्षा, Tata Capital के IPO पर भी फैसला

Advertisement

एन चंद्रशेखरन की अध्यक्षता वाली बोर्ड बैठक में इस साल के अंत तक टाटा कैपिटल लिमिटेड के आने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर भी विमर्श होने की उम्मीद है।

Last Updated- May 27, 2025 | 11:24 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में खान-पान से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की बोर्ड बैठक गुरुवार को होगी। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कंपनी के मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष के परिणामों पर चर्चा की जाएगी। एन चंद्रशेखरन की अध्यक्षता वाली बोर्ड बैठक में इस साल के अंत तक टाटा कैपिटल लिमिटेड के आने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर भी विमर्श होने की उम्मीद है।

बैठक में टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के राइट्स निर्गम में टाटा संस के निवेश की समीक्षा की जाएगी और एयर इंडिया, टाटा डिजिटल समेत समूह की अन्य प्रमुख गैर सूचीबद्ध कंपनियों के प्रदर्शन पर भी विमर्श किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड बैठक में टाटा टेलीसर्विसेज में चल रहे घाटे और कंपनी की केंद्र सरकार के प्रति समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) देनदारियों पर भी विचार विमर्श हो सकता है।

हालांकि, टाटा संस के प्रवक्ता ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। टाटा ट्रस्ट्स के लिए लाभांश पर निर्णय लेना काफी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि उसके पास टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है और वह अपनी परोपकारी पहलों को रकम देने के लिए इसी भुगतान पर निर्भर है। टाटा संस की लाभांश आय का सबसे बड़ा स्रोत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड है, जिसने वित्त वर्ष 2025 में 44,888 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। हालांकि, यह रकम वित्त वर्ष 2024 के 47,467 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.4 फीसदी कम है। इसमें से टाटा संस को टीसीएस से 32,722 करोड़ रुपये का लाभांश मिलेगा। शेयरधारकों द्वारा अभी होने वाली सालाना आम बैठक में भुगतान को मंजूरी मिलने के बाद टीसीएस इस लाभांश का भुगतान करेगी।

उल्लेखनीय है कि समूह की 20 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 में मजबूत दो अंकों की वृद्धि के बाद वित्त वर्ष 2025 में मामूली रूप से गिरा है। समूह की 20 सूचीबद्ध कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री चार वर्षों में सबसे धीमी गति से बढ़ी, जो अधिक सुस्त परिचालन को दर्शाती है।

नोएल टाटा की अगुआई में टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी इस सप्ताह शेयरधारकों की वार्षिक बैठक के बाद टाटा संस के लाभांश की अपेक्षित आय बांटने पर चर्चा करने के लिए बैठक करने वाले हैं। बता दें कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी धोलेरा सेमीकंडक्टर फैब के पहले संयंत्र में 91,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिसके दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी का दूसरा बड़ा निवेश असम के सेमीकंडक्टर परियोजना में है, जिसमें कंपनी 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस संयंत्र अगले साल मार्च तक तैयार होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement