facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Sons ने टाटा प्ले में Temasek की 10% हिस्सेदारी 835 करोड़ रुपये में खरीदी: रिपोर्ट

Advertisement

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील से सैटेलाइट टीवी प्रदाता में टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत हो गई है।

Last Updated- April 30, 2024 | 1:11 PM IST
Tata Play
Representative Image

टाटा ग्रुप (Tata Group) की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Son) की टाटा प्ले (Tata Play) में हिस्सेदारी अब बढ़कर 70 फीसदी हो गई है। टाटा संस ने टाटा प्ले में सिंगापुर की सरकारी निवेश फर्म टेमासेक (Temasek) की पूरी 10 फीसदी हिस्सेदारी 835 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इसी के साथ ही टाटा प्ले से सिंगापुर की सरकारी निवेश फर्म पूरी तरह से बाहर हो गई है।

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील से सैटेलाइट टीवी प्रदाता में टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेयर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सूचित कर दिया है क्योंकि नियमों के तहत शेयरहोल्डिंग या विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) पैटर्न में किसी भी बदलाव के बारे में सूचना की आवश्यकता होती है।

रिपोर्ट के अनुसार, एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन महामारी से पहले 3 बिलियन डॉलर से घटकर वर्तमान में 1 बिलियन डॉलर हो गया है। यह प्लेटफॉर्म टाटा समूह का एकमात्र कंज्यूमर फेसिंग मीडिया वेंचर बना हुआ है, जिसकी अब वॉल्ट डिज़नी के साथ 70:30 की साझेदारी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि डिज्नी भी प्लेटफॉर्म में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Adani Electricity और Tata Power की नजर मुंबई में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन पर

ब्लूमबर्ग ने बताया था कि अक्टूबर 2023 में, टाटा समूह और टेमासेक के बीच अपने मनोरंजन सामग्री वितरण प्लेटफॉर्म में 1 बिलियन डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर हिस्सेदारी वापस खरीदने के लिए बातचीत एडवांस स्टेज में थी।

इससे पहले, यह बताया गया था कि टाटा प्ले अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को स्थगित कर देगा। कंपनी ने नवंबर 2022 में सेबी के पास गोपनीय कागजात दाखिल किए थे। SEBI ने मई 2023 में प्रस्तावित लिस्टिंग को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजार की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने अपनी लिस्टिंग योजना को टाल दिया है।

यह भी पढ़ें: Tata Motors ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया समझौता

सिंगापुर स्थित निवेश फर्म ने इस साल कुछ भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी कम कर दी है या बाहर निकल गई है। कंपनी ने हॉस्पिटल चेन मेदांता में 1.1 फीसदी हिस्सेदारी 395 करोड़ रुपये में बेची। सिंगापुर के वित्तीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, मेदांता में इसकी अभी भी लगभग 17 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार है।

इसके अलावा, यह भी बताया गया कि निवेश फर्म ने PB Fintech में अपनी पूरी 5.42 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जो ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार संचालित करती है।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement