facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India को टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन की सलाह: लागत नियंत्रण, सेवाओं में सुधार पर जोर

Advertisement

चंद्रशेखरन ने पुष्टि की कि एयर इंडिया का बोर्ड एयरलाइन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा

Last Updated- April 10, 2026 | 7:55 PM IST
N Chandrasekaran
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन | फाइल फोटो

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों से लागत नियंत्रण पर ध्यान देने, सेवाओं में सुधार करने और चुनौतीपूर्ण स्थिति की वास्तविकता को स्वीकार करते हुए जमीन से जुड़े रहने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने एयरलाइन के लिए ग्रुप की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

चुनौतियों के बीच एयर इंडिया की राह

गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया ग्रुप के मुख्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”भले ही हमारा भविष्य उज्ज्वल है और हमने अपनी महत्वाकांक्षा के लिए एक ठोस आधार तैयार किया है, लेकिन हम एक चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं, जिसका प्रभाव विमानन उद्योग में सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है।”

सेवाओं में सुधार पर ध्यान देने की जरूरत

चंद्रशेखरन ने पुष्टि की कि एयर इंडिया का बोर्ड एयरलाइन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अभी जो मायने रखता है वह है क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना। उन्होंने कहा, ”हमारा ध्यान उन चीजों पर होना चाहिए जो हमारे नियंत्रण में हैं, जहां हम सुधार कर सकते हैं, लागत के मामले में सटीक हो सकते हैं और स्थिति की वास्तविकता को समझकर जमीन से जुड़े रह सकते हैं।”

Also Read: EPFO 3.0: अब बैंक जैसा आसान होगा PF! UPI से पैसा और कम डॉक्यूमेंटेशन; जानें 10 बड़े बदलाव

विल्सन के इस्तीफे के बाद भरोसा कायम

यह ‘टाउन हॉल’ बैठक एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन के इस्तीफा देने की पृष्ठभूमि में हुई है। विल्सन ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन के साथ अपना सेवा अनुबंध पूरा होने से काफी पहले ही पद छोड़ दिया है। चंद्रशेखरन ने एयरलाइन को ग्रुप के समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा, ”टाटा ग्रुप एयर इंडिया ग्रुप के लिए प्रतिबद्ध है। बोर्ड पूरी तरह से सहयोगी है और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।”

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों ने एक भीषण संकट से निपटने में बड़ी दृढ़ता दिखाई है और ”हमें उसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए जो अब तक प्रदर्शित की गई है।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement