facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Sons देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS में बेचेगी 1.13 अरब डॉलर शेयर

Advertisement

TCS Block Deal: रिपोर्ट में बताया गया कि टाटा संस TCS में अपने 1.13 अरब डॉलर के सौदे के तहत 2.34 करोड़ शेयर बेच रही है।

Last Updated- March 18, 2024 | 6:39 PM IST
TCS

टाटा संस अपने 2.34 करोड़ शेयरों को अपनी होल्डिंग कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) बेचने की तैयारी कर रही है। यह डील भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विस (TCS) के साथ हो रही है।

टाटा संस TCS में अपने 1.13 अरब डॉलर के सौदे के तहत 2.34 करोड़ शेयर बेच रही है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि यह डील 4001 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर होगी। एक्सचेंजों को दिए गए डेटा के मुताबिक, 31 दिसंबर को Tata Sons के पास TCS में 72.4 फीसदी हिस्सेदारी थी।

शेयरों में गिरावट, डिस्काउंट पर ऑफर

आज TCS के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। BSE पर कंपनी के शेयर 1.72 फीसदी लुढ़क कर 4144.75 रुपये पर बंद हुए। इस लिहाज से देखा जाए तो Tata Sons TCS के शेयर को करेंट मार्केट प्राइस के मुकाबले तकरीबन 4 फीसदी के डिस्काउंट पर ऑफर कर रही है।

इंट्रा डे ट्रेड के दौरान आज TCS के शेयरों ने शानदार उछाल दर्ज की और 52 सप्ताह यानी 1 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,254.45  रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में थोड़ी गिरावट आई और शेयर निगेटिव में चले गए।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन (J.P. Morgan) औऱ सिटीग्रुप (Citigroup ) इस हिस्सेदारी को बेचने के लिए बुकरनर होंगे। बता दें कि बुकरनर एक प्राइमरी अंडरराइटर होता है जो कंपनियों के नए सौदों को को-ऑर्डिनेशन करता है।

दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS का बाजार मूल्यांकन (Market Capitalization) करीब 15 लाख करोड़ (15 ट्रिलियन) है। TCS का यह मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद सबसे ज्यादा है। बता दें कि Reliance Industries का मार्केट कैप मौजूदा समय में 19.47 लाख करोड़ रुपये है।

Tata Sons की IPO लाने की भी तैयारी

हाल ही में मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया कि टाटा संस जल्द ही शेयर बाजारों में भी एंट्री का प्लान बना रही है। इसलिए कंपनी जल्द ही IPO ला सकती है। माना जा रहा है कि अगर टाटा संस मार्केट में लिस्टिंग के लिए आती है तो IPO मार्केट को भी रफ्तार मिलेगी। क्योंकि देश की कई कंपनियां अपनी वैल्यूएशन को बढ़ाने के लिए इसमें निवेश की उत्सुक हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement